Udaipur News

सनवाड़ में भाजपा एससी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित

सनवाड़ में भाजपा एससी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित

फतहनगर। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल फतहनगर-सनवाड की बैठक का अखाड़ा स्थित शिवमंदिर,सनवाड पर आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश आईटी संयोजक एवं एससी मोर्चा लोकसभा प्रभारी संजय चंदेल थे जबकि अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने की। भाजपा पदाधिकारी का स्वागत भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने किया। संजय चंदेल ने अपने उद्बोधन में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही योजनाओं को घर-घर जा कर जानकारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजय बनाकर राजस्थान में 25 से 25 सीट…
Read More
माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रजापत समाज ने सौंपा ज्ञापन

माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रजापत समाज ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद पर कुमावत समाज के प्रहलादराय टांक को अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय प्रजापत समाज के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रजापत समाज के लोगों ने बताया कि हाल ही राजस्थान सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद की घोषणा की गई। इस पद पर सरकार की ओर से प्रहलाद राय टांक को नियुक्त किया गया लेकिन प्रहलाद राय टांक अपने आप को क्षत्रिय कुमावत मानते है,कुम्हार प्रजापत नहीं मानते है और ना ही कुम्हार प्रजापत समाज से संबंध रखते हैं। ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति पर…
Read More
राउमावि सांगवा में राउंड टेबल इंडिया द्वारा 60 लाख रुपए खर्च बनाए 8 कक्षा कक्षों के ब्लॉक का हुआ उद्घाटन, 

राउमावि सांगवा में राउंड टेबल इंडिया द्वारा 60 लाख रुपए खर्च बनाए 8 कक्षा कक्षों के ब्लॉक का हुआ उद्घाटन, 

राउंड टेबल इंडिया द्वारा ही आधुनिक आठ कक्षा कक्ष के अलावा दो शौचालय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मोटर सहित ट्यूबवेल, फर्नीचर सेट ,स्मार्ट टीवी, झूले व डवलप प्ले एरिया सांगवा विद्यालय को सुपुर्द किए, ₹3लाख का ग्रामीणों ने भी दिया अंशदान फतहनगर । मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगवा में शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे राउंड टेबल इंडिया के 'उदयपुर राउंड टेबल 253'द्वारा 60 लाख रुपए की कीमत से बनाए नवनिर्मित आठ कक्षा कक्ष के ब्लॉक का उद्घाटन किया गया । उपरोक्त शैक्षिक ब्लॉक के अलावा राउंड टेबल इंडिया द्वारा ही  विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय, पेयजल हेतु…
Read More
लोकसभा चुनाव- 2024 : नामांकनों की संवीक्षा, कोई आवेदन निरस्त नहीं

लोकसभा चुनाव- 2024 : नामांकनों की संवीक्षा, कोई आवेदन निरस्त नहीं

8 प्रत्याशियों के 15 नामांकन स्वीकार - नाम वापसी 8 अप्रैल तक उदयपुर, 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 8 प्रत्याशियों ने कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को नामांकनों की जांच की गई इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। पोसवाल ने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित करते हुए अंतिम…
Read More
चुनाव दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता के साथ करें

चुनाव दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता के साथ करें

चुनाव प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक एआरओ से जानी चुनावी तैयारियां, दिए निर्देश उदयपुर, 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओवैस अहमद राणा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने एआरओ वाइज होम वोटिंग, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के डाक मतपत्र से मतदान, एसएसटी-एफएसटी की ओर से की जा…
Read More
एडीजे शर्मा ने बार एसोसिएशन सलूंबर के अधिवक्ताओं के साथ ली बैठक

एडीजे शर्मा ने बार एसोसिएशन सलूंबर के अधिवक्ताओं के साथ ली बैठक

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में उदयपुर, 5 अप्रेल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के संबंध में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बार एसोसिएशन सलूंबर के अधिवक्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत में रखने एवं उनका निस्तारण करने पर चर्चा की। इस अवसर पर एडीजे प्रवीण कुमार, किरण कुमार चौहान आदि उपस्थित रहे। इस दौरान एडीजे शर्मा ने उपकारागृह सलूंबर का भी औचक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण…
Read More
डाक मतपत्र से मतदान के लिए स्थापित होंगे सुविधा केंद्र

डाक मतपत्र से मतदान के लिए स्थापित होंगे सुविधा केंद्र

मतदान दल तथा प्रकोष्ठों में नियुक्त कार्मिक कर सकेंगे मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया टाइम टेबल उदयपुर, 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के द्वितीय चरण के तहत 26 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त सुरक्षा कर्मी, मतदान दलों तथा विभिन्न प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों को डाक मत पत्र के माध्यम से मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग-अलग तिथियों में सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने सुविधा केंद्र स्थापना को लेकर विस्तृत समय चक्र जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन…
Read More
अधेड़ विधवा ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला

अधेड़ विधवा ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला

उदयपुर, 4 अप्रेल (ब्यूरो)। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक अधेड़ विधवा ने अपने बेटे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मल्लातलाई स्थित शिव मंदिर के पास चंपा कॉलोनी निवासी 54वर्षीय खातू देवी पत्नी स्वर्गीय गोवर्धनलाल मीणा ने अपने बेटे राहुल मीणा के खिलाफ अम्बामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विधवा ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ भादंस की धारा 341, 323 व 24 सीनियर सिटीजन एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अश्लील फोटो खींच पैंसे एंठने…
Read More
प्रेम प्रसंग में युवक की पीट—पीटकर हत्या

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट—पीटकर हत्या

तीन युवकों ने सिर पर बरसाए डंडे और मौत के बाद शव सड़क पर फेंक गए उदयपुर, 04 अप्रेल (ब्यूरो): सलूम्बर क्षेत्र के दवाणा गांव में बुधवार रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी। युवक के दम तोड़ने के बाद आरोपी शव को सड़क पर फेंक कर भाग गए। गुरुवार सुबह पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस घटना के बाद दवाणा गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगा दिया गया। मामला प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सलूम्बर थाना क्षेत्र की…
Read More
मेले में लगे ‘मौत के कुएं’ में दौड़ती कार का टायर फटा, स्टंट दिखा रहे युवक—युवती घायल

मेले में लगे ‘मौत के कुएं’ में दौड़ती कार का टायर फटा, स्टंट दिखा रहे युवक—युवती घायल

उदयपुर, 04 अप्रेल (ब्यूरो): ऋषभदेव में चल रहे मेले के दौरान 'मौत के कुएं' में स्टंट दिखाते समय कार का टायर फटने से हादसा हो गया। तेजी से चल रही कार टायर फटते ही नीचे धड़ाम से आ गिरी और उसमें स्टंट दिखा रहा युवक और युवती दोनों घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया कि भगवान ऋषभदेव की जयंती को लेकर ऋषभदेव में तीन दिवसीय मेला चल रहा था। मेले के अंतिम दिन बुधवार रात करीब नौ बजे यह हादसा हुआ। जिसमें एक युवक और एक युवती चलती कार में…
Read More
error: Content is protected !!