पीएफसी एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उदयपुर । पीएफसी एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का नेतृत्व प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक अमीषा परियानी ने किया। इस आयोजन में पीएफसी के सभी छात्र और हुला हूपिंग के छोटे-छोटे छात्र शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह और खुशी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। अमीषा परियानी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को योग के महत्व और लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी…
