योग दिवस पर कैटवॉक से योग मुद्राओं को स्टेज पर प्रदर्शन किया

उदयपुर। दिनकर ग्रामीण विकास संस्थान व क्रियेशन की ओर से आज योग दिवस पर योगा का आयोजन किया गया।
संस्थान के राजेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर योग की विभिन्न क्रियाएं आयोजित की गई।  कार्यक्रम की शुरूआत में डांसर्स,मॉडल्स, व कई कलाकारों ने समाूहिक योग किया और वहंा उपस्थित दर्शकों को किये जाने वाले योग की विधायें एवं इसके महत्व के बारें में बताया। इस अवसर पर योग का फैशन शो रहा। जिसमें मॉडल्स ने योग मुद्राओं में अपनी कला प्रदर्शन किया। सभी मॉडल्स ने अपने पारम्परिक वस्त्रों व ज्वैलरी पहन कर कैटवॉक से योग मुद्राओं को स्टेज पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मॉडल्स में देवेन्द्र जीनगर,दिव्यांशी सालवी,धेर्यम मेहता,मालिक उल अश्तर,गर्वित कलाल,आदिश त्रिवेदी,पहल वसीटा,अशीश आदि शामिल थे।
फोटोः- दिनकर ग्रामीण विकास संस्थान

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!