सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला आज
असम राज्य के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया होगी मुख्य वक्ता उदयपुर 22 जून। स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि एवं जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन आज रविवार 23 जून प्रातः 10:30 बजे नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्टी कुंती लाल जैन ने बताया कि इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी…
