Udaipur News

चौरासी पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

चौरासी पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर,13 अगस्त(ब्यूरो) जिले के चौरासी थाना पुलिस ने झोथरी तिराहे पर शराब से भरी एक कार को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौरासी थाने के थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर गुजरात पासिंग कार को रोका गया, जिसमें कपड़ों के बैग्स में छिपाकर रखी गई 194 बोतल अंग्रेजी शराब और 66 बियर के कैन बरामद किए गए।गिरफ्तार किए गए तस्कर उदयपुर निवासी विपुल पुत्र देवीलाल पुजारी और सेमारी निवासी ईश्वर पुत्र गौतमनाथ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वे शराब को…
Read More
कार में रखे बैग से चोरों ने उड़ाए एक लाख

कार में रखे बैग से चोरों ने उड़ाए एक लाख

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कार में रखे बैग से एक लाख रुपय गायब कर दिए। पुलिस के अनुसार उदयलाल पुत्र धन्नालाल बंजारा निवासी सवीना खेडा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त को वह अपनी स्कार्पियों में हाथीपोल बाजार से समान खरीदने आए थे। गाडी में रखे बैग में 1 लाख रुपय नकद व कुछ दूसरे जरूरी कागजात थे। करीब एक घंटे बाद जब वे खरीदारी कर वापस आए तो गाड़ी में रखा बैग नहीं मिला। घटना के एक दिन बाद 11 अगस्त को गुम हुआ बैग सुंदरवास में पड़ा…
Read More
इटली से उदयपुर घूमने आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

इटली से उदयपुर घूमने आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को इटली के एक नागरिक की मौत हो गई। इटली से उदयपुर घूमने आए 85 वर्षीय अलफ्रेडो अपने ग्रुप के साथ होटल फतेहगढ़ में रुके थे। जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। होटल स्टाफ की सूचना पर नाई थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रखवाया। नाई थाना अधिकारी नरपत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अलफ्रेडो का पोस्टमार्टम इटली में ही होगा। क्योंकि अल्फ्रेडो ने किसी कंपनी से इंश्योरेंस करवाया है। जल्द ही इंश्योरेंस कंपनी…
Read More
मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

—किशनगढ़ से कैमिकल बनाने का फॉमूला जानने उदयपुर आए थे आरोपी उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मनीष पब्बुन पुत्र राधेश्याम पब्बुन निवासी उदय पार्क सेक्टर—4 ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 3 अगस्त की रात को वह रिक्को कलड़वास स्थित सम्राट केमिकल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कार सवार दो लड़को ने उसे अगवा कर जबदस्ती अपनी कार में बिठाया। कार दो लोग पहले से ही बैठै थे। चारों ने उससे मारपीट करते हुए केमिकल बनाने का फार्मूला पूछा।…
Read More
स​रकारी स्कूल के शिक्षक को बस ने रौंदा, मौत

स​रकारी स्कूल के शिक्षक को बस ने रौंदा, मौत

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस ने सरकारी शिक्षक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए बावलवाड़ा थानाधिकारी करणवीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतक आनंद डामोर (29) पुत्र गणेश खेरवाड़ा के ओगरा गांव से सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरा में ड्यूटी पर जा रहा था। निचला धूरिया स्थित रोड विद्या निकेतन स्कूल की बस ने शिक्षक को कुचल दिया। घायल अवस्था में शिक्षक को डूंगरपुर के सरकारी…
Read More
फर्जी डिग्री मामले में प्रवीण र​तलिया की जमानत खारिज

फर्जी डिग्री मामले में प्रवीण र​तलिया की जमानत खारिज

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी डिग्री देने के आरोप में गिरफ्तार प्रवीण रतलिया की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर ​दी। गौरतलब है गत दिनों पुलिस ने रतलिया को सिक्किम की बिना मान्यता वाली यूनीवर्सिटी से फर्जी डिग्री दिलाने के आरोप में जयपुर से गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद रतलिया ने मंगलवार को कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Read More
फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

हर घर तिरंगा अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली, स्टूडेंट ने ली शपथ, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित उदयपुर, 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह उदयपुर की फतहसागर की पाल पर देशभक्ति माहौल था। भारत माता की गूंज के साथ ही स्टूडेंट के कदम आगे बढ़ते जा रहे थे। मौका था तिरंगा यात्रा का। यात्रा में शामिल हरेक देश प्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत था। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा- 2024 अभियान के दौरान केन्द्र द्वारा फतहसागर पाल…
Read More
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपनगरीय हिरणमगरी क्षेत्र में जल आपूर्ति को लेकर आए दिन आ रही समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपनगरीय हिरणमगरी क्षेत्र में जल आपूर्ति को लेकर आए दिन आ रही समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

उदयपुर। 13 अगस्त। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपनगरीय हिरणमगरी क्षेत्र में आए दिन आ रही जल समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज शहर जिला कांग्रेस के अंतर्गत आ रहे मोहन लाल सुखाडिया मंडल द्वारा उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी में आए दिन प्रभावित हो रही जल आपूर्ति को लेकर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में अधिशाषी अभियन्ता का ध्यान आकर्षण करते हुए बताया गया कि विगत कई दिनों से उदयपुर के उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी में कभी कम दबाव से तो कभी जल…
Read More
मानव जन्म हमें लॉटरी में मिला है : निरागरत्न

मानव जन्म हमें लॉटरी में मिला है : निरागरत्न

उदयपुर, 13 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न जी म.सा. ने मंगलवार को धर्मसभा में कहा कि आजकल विश्व में आत्महत्या के केस बहुत बढ़ रहे हैं उसके पीछे लोगों के मन में बंधी हुई लघुता ग्रंथि है। मेरे में कुछ नहीं, मेरे साथ कोई नहीं, इस लघुता ग्रंथि को तोड़ने का रामबाण उपाय है कि आपको चार चीजें मिली है पहला मानव जन्म की प्राप्ति, दूसरा जिनवाणी श्रवण, तीसरा प्रभु वचनों में श्रद्धा और चौथा पुरूषार्थ। व्यक्ति करोड़पति दो तरीके से बन सकता है…
Read More
रोटरी आरएमबी के क्रॉस चैप्टर के पोस्टर का विमोचन

रोटरी आरएमबी के क्रॉस चैप्टर के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर, 13 अगस्त। रोटरी क्लब आरएमबी के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त को होने जा रहे क्रॉस चैप्टर के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। यह जानकारही देते हुए आरएमबी उदयपुर के अध्यक्ष पुनित गखरेजा ने बताया कि 31 को होने वाले क्रॉस चैप्टर सेमीनार में देशभर से आरएमबी चैप्टर के सदस्य भाग लेंगे और नए स्टार्टअप, बिजनेस नेटवर्क की बारीकियों को समझाएंगे। इसी के तहत मंगलवार को इसके पोस्टर का अनावरण अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ के करकमलों से हुआ। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सचिव देवेन्द्र चौधरी, कार्यक्रम चेयर…
Read More
error: Content is protected !!