स्वतंत्रता का मूल्य समझने विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी : राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन उदयपुर, 14 अगस्त। विभाजन हमारी देश की स्वतंत्रता के साथ जुड़ा हुआ एक कभी न भुलाया जा सकने वाला दुखद अध्याय है। विभाजन की विभीषिका विषयक चित्र प्रदर्शनी से उस समय की त्रासदी की मार्मिकता और भीषणता का अनुमान लगाया जा सकता है। स्वतंत्रता का वास्तविक मूल्य समझने के लिए विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी है। यह विचार राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बुधवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के सभागार में आयोजित…
