Udaipur News

आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

उदयपुर, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आबकारी भवन उदयपुर में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आबकारी आयुक्त अंश दीप ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह में आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आबकारी आयुक्त श्री अंश दीप ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण कुमार हसीजा, जिला वित्तिय सलाहकार मंजूबाला जैन, अतिरिक्त निदेशक आईटी श्वेता डामोर, मुख्य लेखाधिकारी जीएल जाट, सहित समस्त अधिकारी…
Read More
आकाशवाणी केन्द्रों पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ

आकाशवाणी केन्द्रों पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ

उदयपुर, 15 अगस्त। भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कार्यरत उदयपुर, जोधपुर एवं बांसवाड़ा संभाग में स्थित पन्द्रह आकाशवाणी केन्द्रो पर भारत सरकार की हरित पहल ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आगाज विभाग के उपमहानिदेशक एवं केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ किया। उल्लेखनीय है कि एक पेड़ माँ के नाम एक वैश्विक अभियान है जिसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, 05 जून 2024 को शुभारम्भ किया गया हैं। इस अवसर पर सभी पन्द्रह केन्द्रों के समस्त परिसरो में आकाशवाणी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम…
Read More
पिछोला की लहरों के संग लहराया तिरंगा

पिछोला की लहरों के संग लहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा- 2024 नाव पर निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद डॉ. रावत ने की शिरकत उदयपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तत्वावधान में पिछोला झील में नाव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बतौर अतिथि शिरकत करते हुए हर घर तिरंगा का संदेश दिया। पिछोला झील के दूध तलाई छोर पर तिरंगे से सजी धजी नाव में सांसद डॉ रावत सहित सभी अतिथि हाथों में तिरंगा ध्वज थामे सवार…
Read More
टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं

उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 78वां स्वाधीनता दिवस उदयपुर, 15 अगस्त। जिले भर में 78वां स्वाधीनता दिवस गुरुवार को उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उदयपुर जिला मुख्यालय पर गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण पश्चात मंत्री खराड़ी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। समारोह में एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के संदेश का…
Read More
स्वतंत्रता दिवस के दिन उदयपुर में हुआ पहली बार पौ योगा :श्वानों के साथ किया गया योगा 

स्वतंत्रता दिवस के दिन उदयपुर में हुआ पहली बार पौ योगा :श्वानों के साथ किया गया योगा 

उदयपुर। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर की अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा ने बताया की इस बार 15 अगस्त 2024  को उदयपुर में पहली बार श्वानो की साथ योगा कराया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण   से हुई | उसके पश्चात् आरुण्या योगा एंड मैडिटेशन सेंटर से भावना जैन और अविचल गाँधी ने योगा करवाया जिसमे श्वान भी मौजूद थे |  रोटरी क्लब उदयपुर की तरफ से श्वानो को और सभी आये हुए अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गयी थी | डॉ माला मट्ठा ने देशी श्वानो को गोद लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही  पशुओं  के साथ…
Read More
मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड ने हर्षोल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड ने हर्षोल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। "मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड" ने हर्षोल्लास से ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत इनारा हाल के बाहर मैदान मे गट्टानी फाउंडेशन की चीफ केयरटेकर डा. श्रीमती श्रद्धा गट्टानी व केयरटेकर श्री नीरज गट्टानी द्वारा ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्र गान से हुई। तद्पश्चात इनारा हाल मे आयोजित कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन  उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी ने दिया तथा युवा शौर्य गट्टानी व शुभ गट्टानी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखें । चंद्र शेखर परसाई, श्रीमती स्नेहलता जैन, राम रघुवीर सिंह, अल्का…
Read More
स्वतंत्रता दिवस पर सेंट एंथोनी में हुए विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर सेंट एंथोनी में हुए विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम

उदयपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सेंट एंथोनी विद्यालय में कई देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि जिसमें परेड, देशभक्ति नृत्य, कविता, नाटक, इत्यादि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  विलियम डिसूजा ने ध्वजारोहण किया एवं श्रीमती जैसी डिसूजा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सिरजन सिंह  रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया द्वारा विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया अभिनंदन का कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया व उनके द्वारा सम्मानित किया गया राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड…
Read More
13वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर

13वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर

उदयपुर । विज्ञान समिति, महावीर इन्टरनेशनल, मिसाल सेवा संस्थान, एम.बी. कॉलेज पूर्व छात्र परिषद के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार की श्रृंखला का  113वां बिजय कुमार सुराणा मेडिकल केम्प रविवार 18 अगस्त को प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक विज्ञान समिति अशोकनगर परिसर मे आयोजित होगा। शिविर संयोजक डॉ. बी.एल. चावत ने बताया कि डॉ आई एल जैन, डॉ ए के बापना, डॉ. अनुराग तलेसरा, डा. रमेश सेठिया, डॉ. अजय सांखला, डॉ. अनुष्का झोटा, डॉ भानु प्रकाश वर्मा, श्री योगेश्वर चौबीसा, डॉ राकेश दशोरा, डा. शैल गुप्ता,  डॉ. दीपक शर्मा, श्री बहादुर , डा. बी एल पोखरना, …
Read More
एमएसएफ के जवानों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

एमएसएफ के जवानों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर 15 अगस्त। मॉडर्न वीर सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर के हिरणमगरी स्थित शाखा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने तिरंगा फ़हराया। यहां राष्ट्रगान और ध्वज को सलामी दी गई । इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने कहा कि हम देश की सेवा बॉर्डर पर जाकर तो नहीं कर सके। लेकिन देश के आंतरिक इलाकों में रह कर अवश्य ही सहज सुरक्षा सेवाएं दे सकते हैं। हम  निजी सुरक्षाकर्मी भी भारत माता के एक तरह से सुरक्षा प्रहरी ही हैं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में भीतरी सुरक्षा सेवा दे रहे हैं। हमें देश के अंदर की समस्याओं को दूर करने में अपनी भागीदारी निभानी होगी।  जैसे कि स्वच्छ भारत , प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधरोपण, हरित भारत आदि व्यापक अभियान में अपनी सहभागिता करनी है। साथ ही सिक्योरिटी लाइन के अंदर दिन प्रतिदिन सुरक्षा को कैसे मजबूत करें इसके लिए समय-समय पर बदलाव की आवश्यकता है। अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करना ही समाज की सबसे बड़ी सेवा व सुरक्षा है। इस मौके पर एरिया ऑफिसर राजेश गुर्जर ने एमएसएफ के उदयपुर में विभिन्न संस्थानों में तैनात जवानों को देशभक्ति के साथ जोड़ते हुए हौसलाफजाई की और कहा की देश सेवा कोई आप किसी की मदद करते है वो भी देश सेवा मे आता है अपनी ईमानदारी से ड्यूटी करना भी देश सेवा है। जवानों ने भी उत्साह दिखाया।  चढ़कर भाग लिया। समारोह में गार्ड संजय चक्रवर्ती, दिनेश विजयर्गीय, सुरेश चंद्र मेनारिया,ललित पुजारी,  गोपाल कीर , भावेश शर्मा, प्रकाश डांगी, पर्बत सिंह, अशोक, राजेंद्र कुमार मीणा, चतर्भुज, गुलाब चंद मीणा, प्रवीण कुमार, हीरा लाल, थावरचंद, कुलदीप,सुरजमल, तेजपाल,  आदि ने भाग लिया। इस  कार्यक्रम का संचालन गार्ड भावेश शर्मा ने किया।
Read More
एनएसएस में झण्डारोहण

एनएसएस में झण्डारोहण

उदयपुर, 16 अगस्त।  नारायण सेवा संस्थान के सभी परिसरों में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर प्रांगण में संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने संस्थान साधक -साधिकाओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। अंकुर कॉम्प्लेक्स मुख्यालय पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल तथा माली कॉलोनी में निर्माणाधीन परिसर में सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल ने झंडारोहण किया। लियो का गुड़ा स्थित सेवामहातीर्थ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने देश भक्ति के गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल थी। स्कूल प्राचार्य अर्चना…
Read More
error: Content is protected !!