राजेश खन्ना ( काका) को सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि
सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से गूंजा मधुश्री ऑडिटोरियम, 30 कलाकारों ने बांधा समां उदयपुर, 19 जुलाई। सुरों की मंडली संस्था (वरिष्ठ विंग) उदयपुर द्वारा हिंदी सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 कलाकारों ने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशा जेठानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के संगीत से परिचित…
