उदयपुर कलक्टर पोसवाल ने किया शहर का दौरा
आयड़ नदी क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश वर्षा जनित हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के लिए किया पाबंद उदयपुर, 4 सितम्बर। उदयपुर शहर सहित जिले भर में दो दिन से चल रहा बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दिन भर रूक रूक कर हल्की व तेज बारिश होती रही। इस बीच जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल बुधवार सुबह शहर के हालातों का जायजा लेने सिटी राउंड पर निकले। इस दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ प्रदीपसिंह सांगावत, अधिशासी अभियंता श्री पंचौरी भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ आयड़ नदी…
