सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 : दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, आज रहेगा अवकाश
उदयपुर, 19 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन शनिवार को भी कोई नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ। रविवार को राजकीय अवकाश होने से नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जा सकेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव - 2024 के तहत प्रदेश में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। नामांकन के…
