Rajasthan News

प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल, रामा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल, रामा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

रामा स्थित प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश राज श्रीमाली (प्रदेश अध्यक्ष, इंटर राजस्थान) एवं संस्थान अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल शर्मा रहे। इस अवसर पर ग्राम रामा के उपसरपंच श्री सुरेश रावल तथा श्री श्याम जी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने ‘बम-बम भोले’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम के…
Read More
संस्कार और समरसता के भाव से विवेक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन

संस्कार और समरसता के भाव से विवेक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन

उदयपुर, 8 फरवरी। विवेक बस्ती सेक्टर 3 में विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा सेक्टर 3 स्थित मंशा पूर्ण महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्गों से होती हुई धर्मसभा स्थल विवेक पार्क पहुँची। धर्मसभा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की आरती के साथ किया गया। संत सानिध्य के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक श्री पुष्कर दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने हिन्दू समाज को संगठित रखने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, युवाओं…
Read More
आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी

आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी

केंद्रीय कृषि मंत्री की आम बजट 2026 पर प्रेस वार्ता उदयपुर पटेल सर्कल स्थित मीडिया सेंटर भाजपा कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बीबी जी राम जी के बारे में भी विस्तृत रूप से पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रेस वार्ता का स्वागत व संचालन मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा किया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हेमंत बोहरा के और असामयिक निधन पर शोक…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग का 27वां सामूहिक विवाह समारोह कल, आज होगा महिला संगीत, 40 जोड़े लेंगे 7 फेरे

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग का 27वां सामूहिक विवाह समारोह कल, आज होगा महिला संगीत, 40 जोड़े लेंगे 7 फेरे

वर-वधु पक्ष से मात्र 1-1 रुपये की शगुन राशि ली गई उदयपुर, 8 फरवरी। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा आयोजित 27वां सामूहिक विवाह समारोह 10 फरवरी को शहर के सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। राजपूत महासभा संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने कार्यक्रम को लेकर रविवार को महासभा की ओर से सूरजपोल स्थित होटल देव दर्शन में प्रेस वार्ता में बताया कि यह 27वां सामूहिक विवाह समारोह ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अब तक 40 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है और यह विवाह समारोह पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वर वधु से…
Read More
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता प्रारम्भ

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता प्रारम्भ

नन्हें बच्चें व युवा कुश्ती में मेडल के लिये आजमा रहे अपना भाग्य उदयपुर। श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति व जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार से स्वर्गीय उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आज एम बी ग्राउण्ड के अटल बिहारी मल्टी परपज इन्डोर हाॅल में प्रारम्भ हुई। केन्द्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चैधरी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मंत्री चैधरी ने बजंरगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं स्व. ओमप्रकाश सेन के चित्र पर पुष्पंाजली की। इस अवसर पर मंत्री भगीरथ चैधरी ने कहा…
Read More
ऑपरेशन चक्रव्युह: चप्पलों के सोल में छिपी थी मौत, प्रतापगढ़ पुलिस ने दबोचे 35 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर

ऑपरेशन चक्रव्युह: चप्पलों के सोल में छिपी थी मौत, प्रतापगढ़ पुलिस ने दबोचे 35 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर

प्रतापगढ़ 7 फरवरी। प्रतापगढ़ पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह ने ड्रग्स तस्करों के एक शातिर मंसूबे को नाकाम कर दिया है। अरनोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 115 ग्राम ब्राउन शुगर और इसमें मिलाने वाला 116 ग्राम घातक केमिकल पाउडर बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। चप्पलों को बनाया सेफ हाउस, फेविक्विक से चिपकाई ड्रग्स एसपी बी आदित्य ने बताया कि तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का बेहद अजीबोगरीब तरीका अपनाया था। अभियुक्त…
Read More
उदयपुर की श्रद्धा गट्टानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ‘बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल’ टूरिज्म विंग की बनीं अध्यक्षा

उदयपुर की श्रद्धा गट्टानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ‘बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल’ टूरिज्म विंग की बनीं अध्यक्षा

उदयपुर। देश के प्रतिष्ठित और तेजी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने उदयपुर की सफल महिला उद्यमी श्रद्धा गट्टानी को अपने टूरिज्म विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर के मशहूर 'ओरिएंटल पैलेस एंड रिसॉर्ट ‘ की निदेशिका के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाली श्रद्धा गट्टानी अब टूरिज्म सेक्टर में बिजनेस नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि श्रद्धा गट्टानी के नेतृत्व में चलने वाला ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट उदयपुर के सुभाष…
Read More
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सुरसाधकों ने दी भावभीनी स्वरांजलि, 30 से अधिक कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सुरसाधकों ने दी भावभीनी स्वरांजलि, 30 से अधिक कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

उदयपुर। भारत रत्न लता मंगेशकर की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर 'सुरों की मंडली' संस्था की ओर से अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में शहर के 30 से अधिक सुरसाधकों ने लता मंगेशकर के अमर गीतों की प्रस्तुतियाँ देकर उन्हें अपनी सच्ची स्वरांजलि अर्पित की। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी बताया कि संगीत के माध्यम से आम जनमानस को जोड़ना और सांस्कृतिक व सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना संस्था का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में मेवाड़ी और सिंधी भाषा में भी…
Read More
केंद्रीय बजट 2026 पर इन्फ्लुएंसर संवाद का सफल आयोजन 

केंद्रीय बजट 2026 पर इन्फ्लुएंसर संवाद का सफल आयोजन 

उदयपुर। मोदी सरकार के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाने एवं बजट के प्रावधानों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन भाजपा कार्यालय, पटेल सर्कल, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजपालसिंह राठौड़ ने की मुख्य अतिथि वाइसचांसलर डॉ उमाशंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि आशीष कोठारी और मुख्य वक्ता पारस सिंघवी रहे। महत्वपूर्ण बैठक में जिले के वरिष्ठ व्यापारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यू-ट्यूब ब्लॉगर्स एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और केंद्रीय बजट के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक…
Read More
मावजी महाराज की स्मृति में अहमदाबाद में भक्ति का सागर, समाधि स्थल पर विशेष अनुष्ठान

मावजी महाराज की स्मृति में अहमदाबाद में भक्ति का सागर, समाधि स्थल पर विशेष अनुष्ठान

अहमदाबाद, 07 फरवरी (डॉ. दीपक आचार्य)/त्रिकालदर्शी लीलावतार एवं लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था के श्रृद्धा केन्द्र मावजी महाराज की स्मृति में लगभग तीन शताब्दी से जारी परम्परा के अनुसार शनिवार को अहमदाबाद के सरखेज क्षेत्र में सोमनाथ मन्दिर के समीप अवस्थित मावजी मन्दिर पर माव स्मृति महोत्सव अनेक अनुष्ठानों के साथ श्रृद्धापूर्वक मनाया गया। उल्लेखनीय है कि हर साल नौ-दस दिनों तक बेणेश्वर महामेला पूर्ण हो जाने के बाद अगले ही दिन षष्ठी तिथि पर अहमदाबाद में यह परम्परागत आयोजन होता है। इसमें मावजी महाराज की समाधि को फूलों से सजाया जाता है तथा फलों का ही भोग एवं प्रसाद होता है। भक्तों…
Read More
error: Content is protected !!