Rajasthan News

स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि एवं डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती साधना मंदिर में मनाई

स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि एवं डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती साधना मंदिर में मनाई

जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष गांधीवादी सर्वोदय विचारक एवम शिक्षाविद भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि संस्था के अध्यक्ष शोभाराम जाट की अध्यक्षता गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य शिवराम खटीक जिला अध्यक्ष कांग्रेस शहर के विशिष्ट आतिथ्य में साधना मंदिर में मनाई गई । समन्वयक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि संस्था की ओर से गांधीवादी विचारधारा के क्षेत्र में सूरजमल सोमानी सेवा सदन ,शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद एवं पेंशनर समाज के भूपेंद्र दत्ता तथा समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर आर सी सामरिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर ,शॉल ओढ़ाकर…
Read More
पशु चिकित्सा संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण

पशु चिकित्सा संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण

उदयपुर, 7 फरवरी। पशु चिकित्सालयों में पशुपालकों को सेवाओं व सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, एवं ब्लाक लेवल ऑफीसर ने जिले की विभिन्न संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें मुख्य रूप से कृत्रिम गर्भाधान कार्य हेतु उपयोग की जाने वाली राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली  हिमकृत वीर्य स्ट्रा की उपलब्धता पर फोकस किया गया, ताकि पशु पालकों उचित दर पर कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मिल सके। संयुक्त निदेशक डॉ.…
Read More
विद्या भवन पूर्व विद्यार्थी संस्था ने  किया प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता का अभिनन्दन

विद्या भवन पूर्व विद्यार्थी संस्था ने किया प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता का अभिनन्दन

उदयपुर , 7 फरवरी , विद्या भवन पॉलिटेक्निक की एल्यूमनाई एसोसिएशन,   पूर्व विद्यार्थी संस्था की ओर से आयोजित कार्यकारिणी बैठक में   पॉलिटेक्निक के प्राचार्य तथा पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के सदस्य  डॉ. अनिल मेहता का  आइवा  जल निर्मलता पुरस्कार प्राप्त होने पर  अभिनंदन किया गया।  पूर्व विद्यार्थी सभा के अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीमाली के नेतृत्व में  उपाध्यक्ष , बी एल मंत्री एसोसिएट्स के  निदेशक अशोक जैन,  प्रदूषण नियंत्रण मंडल के पूर्व वरिष्ठ अभियंता नवीन व्यास ,   राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व परियोजना निदेशक बसंत दक, आर यू आई डी पी के अधिशाषी अभियंता महेंद्र…
Read More
शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

उदयपुर, 7 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी पहल के तहत आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान शिविर उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले के 7 गिरदावर सर्कलों में शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि शनिवार को कुराबड़ तहसील अंतर्गत कुराबड़, मावली तहसील क्षेत्र में भीमल, वल्लभनगर क्षेत्र के बाठरड़ा कलां, सायरा तहसील क्षेत्र के दियाण, कोटड़ा…
Read More
अंबामाता थाने में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ

अंबामाता थाने में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ

जागरूकता रैली के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश उदयपुर, 7 फरवरी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महिला अधिकारिता विभाग की पहल पर शहर के अंबामाता थाना में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ शनिवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि महिलाएं सहनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ परिवार को जोड़ने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वहीं शहर पश्चिमी वृत्त अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि परिवार के दो स्तंभ…

फतहसागर पाल पर “मेरा उदयपुर- मेरी पहचान” अभियान के तहत श्रमदान

फतहसागर पाल पर “मेरा उदयपुर- मेरी पहचान” अभियान के तहत श्रमदान

उदयपुर, 7 फरवरी। हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) द्वारा जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शहर में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान “मेरा उदयपुर-मेरी पहचान” के तहत शनिवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल फतहसागर झील की पाल पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। उपनिदेशक (लेखा) एवं पाठ्यक्रम निदेशक महेन्द्र सिंह सीमार ने बताया कि इस श्रमदान कार्यक्रम में संस्थान में संचालित कनिष्ठ लेखाकारों के संस्थानिक प्रशिक्षण बैच-06 के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय…
Read More
जनगणना अधिकारियों को समझाई भूमिका और उत्तरदायित्व,  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की कार्यशाला आयोजित

जनगणना अधिकारियों को समझाई भूमिका और उत्तरदायित्व,  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की कार्यशाला आयोजित

उदयपुर, 7 फरवरी। जनगणना 2027 के प्रभावी सम्पादन के लिये जनगणना अधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के विषय पर जनगणना अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । इस कार्यशाला में उद्घाटन सत्र के पश्चात तीन तकनीकी सत्र (प्रथम जनगणना अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्त्व, द्वितीय मकानसूचीकरण एवं सीएमएमएस पोर्टल का परिदृश्य तथा तृतीय प्रशिक्षण आयोजन, कार्मिक संयोजन एवं अन्य प्रशासनिक भूमिकायें) आयोजित किये गये । यह जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी । सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से जनगणना कार्य की पूर्णतः डिजीटली रूप…
Read More
सही दिशा कार्यक्रम 9 से, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे मुख्य अतिथि

सही दिशा कार्यक्रम 9 से, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर, 7 फरवरी। भारत उदय संस्था द्वारा उदयपुर में 9 और 10 फरवरी, 2026 को दो दिवसीय सही दिशा (राइट डायरेक्शन) कार्यक्रम विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनोज राजपुरोहित ने बताया कियह कार्यक्रम युवाओं को नशे की लत और गलत दिशा से सही मार्ग पर जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा पर केंद्रित एक संवाद मूवमेंट है। इसमें 350 से अधिक स्थानीय युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम का समय शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा तथा इसमें प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।
Read More
“अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ

“अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ

उदयपुर, 7 फरवरी। अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता के संरक्षण को लेकर सामुदायिक सहभागिता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही स्थायी रूप ले सकता है। वे शनिवार को यहां जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के भूगोल विभाग द्वारा तरुण भारत संघ एवं जल बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चतुर्थ जल कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।  “अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता” विषय पर आयोजित…
Read More
error: Content is protected !!