Rajasthan News

जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

आने वाले मेहमान से उसी की भाषा में बात करेंगे ड्राइवर उदयपुर, संवाद सूत्र। आगामी 4 से 7 दिसम्बर तक उदयपुर में आयोजित होने जा रही जी—20 शेरपा बैठक में अभी दो दिन शेष हैं लेकिन शहर में अभी से किलेबंदी जैसी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी है। शहर के चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं तथा हर पहलू को बारीकी से टटोला जा रहा है। जहां बैठक आयोजित होगी, शेरपा को खाने की व्यवस्था होगी या अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां तैनात हर छोटे—बड़े कर्मचारियों की रिकार्ड जांचा जा रहा है ताकि किसी तरह चूक ना हो। इसमें माली से लेकर…
Read More
उदयपुर के पास सेना के वाहन में लगी आग, गोला बारूद से भरा था ट्रक

उदयपुर के पास सेना के वाहन में लगी आग, गोला बारूद से भरा था ट्रक

ट्रक में चालक सहित दो जवान सवार, तीनों ही सुरक्षित, बीएसएफ ने पूरे इलाके को लिया कब्जे में उदयपुर/सुभाष , संवाद सूत्र। उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार रात गोला बारूद से भरे सेना के ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक गोला बारूद और कई हथियारों से भरा था। आग लगने के बाद ट्रक में लगातार रुक रुक कर धमाके हो रहे हैं इसके चलते बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। घटनास्थल के 1 किलोमीटर के दायरे में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है फिलहाल सेना…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री  ’जनवरी में वायुयान के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे पशुपतिनाथ के दर्शन’ 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री  ’जनवरी में वायुयान के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे पशुपतिनाथ के दर्शन’ 

जयपुर, एक दिसम्बर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य के 2 हजार श्रद्धालु जनवरी माह में वायुयान द्वारा निःशुल्क नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। श्रीमती रावत ने गुरुवार को यहां देवस्थान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत अब तक 6 ट्रेनों से 6 हजार से अधिक यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकुशल घर आ चुके हैं तथा शेष यात्री विभिन्न तीर्थ…
Read More
चिरंजीवी योजना में निःशुल्क कॉकलियर इंप्लांट 

चिरंजीवी योजना में निःशुल्क कॉकलियर इंप्लांट 

-राजस्थान देश का पहला राज्य, जहां ऑडिटर ब्रेन स्टेम का सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है निःशुल्क उपचार - राज्य के एक हजार से अधिक बच्चों को मिली सुनने-बोलने की क्षमता - अब दोनों कानों में किया जा सकेगा निःशुल्क कॉकलियर इंप्लांट जयपुर, 30 नवंबर। जन्म से सुनने और बोलने की अक्षमता एक गंभीर समस्या है, जिसका असर आजीवन रह सकता है। भारत में पैदा होने वाले प्रति एक हजार बच्चों में से चार बच्चे ऐसी विकृति के साथ पैदा होते हैं। यदि अभिभावक इसको लेकर शुरू से सावधान रहें तो बच्चों को इस समस्या से बचाया जा सकता…
Read More
आरएसजीएल सदस्यों को देगी लाभांश -एसीएस

आरएसजीएल सदस्यों को देगी लाभांश -एसीएस

- 56 करोड़ के सालाना कारोबार से 8 करोड़ 13 लाख का लाभ, -आरएसजीएल के वार्षिक करोबार में दो करोड़ की बढ़ोतरी, -सीएनजी और पीएनजी से उपलब्ध कराई जाने वाली गैस अपेक्षाकृत काफी सस्ती जयपुर, 30 नवंबर। राजस्थान स्टेट गैस लि. अपने सदस्यों को लाभांश देगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं चेयरमैन आरएसजीएल की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित वार्षिक आमसभा की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसीएस एवं चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आरएसजीएल का वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 56 करोड़ 63 लाख रुपए का सालाना कारोबार रहा है। आरएसजीएल बेहतरीन परिणाम देते हुए लगभग 8 करोड़ 13 लाख रु.…
Read More
आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2021ः- असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने का अवसर, 2 से 11 दिसंबर 2022 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2021ः- असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने का अवसर, 2 से 11 दिसंबर 2022 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जयपुर, 30 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांको की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। रोल नंबर व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर अंकतालिका को देखा जा सकता है। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 अगस्त 2022 को जारी किया गया था। इस परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थी प्राप्तांको की पुनर्गणना के लिए 2 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 की रात्रि…
Read More
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ें —मुख्य सचिव 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ें —मुख्य सचिव 

11  जिलों में  फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक जयपुर,30 नवम्बर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों के स्वास्थ्य  से जुडी एक महत्त्वकांक्षी योजना है, इसलिए  ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इस योजना से जोड़ने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि सरकार  की जन कल्याणकारी  योजनाओं का आम जन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचना चाहिए । उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्रीमती उषा बुधवार को यहां शासन  सचिवालय में 11 जिलों के प्रभारी सचिवों और जिला कलेक्टर्स के…
Read More
आमजन को सुविधाजनक आवास देने के लिये आवासन मण्डल ने किया टाइप डिजाइन में बदलाव-अब आवासन मण्डल के आवास होंगे रेडी-टू-शिफ्ट

आमजन को सुविधाजनक आवास देने के लिये आवासन मण्डल ने किया टाइप डिजाइन में बदलाव-अब आवासन मण्डल के आवास होंगे रेडी-टू-शिफ्ट

जयपुर, 29 नवम्बर। राजस्थान आवासन मण्डल ने बदलते समय एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आमजन को सुविधाजनक रेडी-टू-शिफ्ट आवास एवं फ्लैट्स उपलब्ध कराने के लिये अपने नक्शों (टाइप डिजाइन) में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब मण्डल के जो भी मकान एवं फ्लैट्स बनंेगे वे किसी भी मायने में बडे बिल्डरों द्वारा तैयार किये जाने वाले विला एवं फ्लैट्स से कमतर नहीं होंगे। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोडा की मंजूरी के बाद नये टाइप डिजाइन मण्डल के सभी कार्यालयों में भिजवा दिये गये हैं। अब आवासन मण्डल विभिन्न आय वर्गों के लिये जो भी नये स्वतंत्र आवास अथवा बहुमंजिला फ्लैट्स बनाएगा वह…
Read More
सांसद विकास कोष के संबंध में समीक्षा बैठक-राज्यसभा सांसद और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की कोष के संबंध में विस्तृत चर्चा  

सांसद विकास कोष के संबंध में समीक्षा बैठक-राज्यसभा सांसद और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की कोष के संबंध में विस्तृत चर्चा  

जयपुर, 29 नवंबर। राज्यसभा सांसद श्री केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में सांसद विकास कोष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान श्री वेणुगोपाल ने सांसद विकास कोष के तहत झुंझुनू, जयपुर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ और अजमेर जिलों में कोष से कराए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। बैठक में सांसद विकास कोष से विकास कार्यों में खर्च की गई राशि एवं प्रगतिरत कार्यों के बारे में गहन चर्चा की गई। श्री वेणुगोपाल ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सांसद विकास कोष का पूर्ण इस्तेमाल करते हुए समस्त…
Read More
उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तैयारी बैठक 7 को

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तैयारी बैठक 7 को

उदयपुर, 28 नवंबर। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तैयारी एवं विभिन पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव की अध्यक्षता में चेतक सर्कल स्थित वन भवन सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अजय चित्तौड़ा ने दी।
Read More
error: Content is protected !!