Rajasthan News

मतदान के दिन उदयपुर के शहरी क्षेत्र में कतार प्रबंधन हेतु होगा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

मतदान के दिन उदयपुर के शहरी क्षेत्र में कतार प्रबंधन हेतु होगा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

उदयपुर, 15 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव में उदयपुर में द्वितीय चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में निर्वाचन विभाग मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु तथा मतदाताओं को सहूलित प्रदान करने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किये गए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के माध्यम से मतदाता मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ की स्थिति को देख पाएंगे ताकि वह मतदान हेतु अपनी सहूलियत के अनुसार समय का चयन कर सके जिससे उन्हें अनावश्यक भीड़ का सामना नहीं करना पड़े। इस सुविधा के माध्यम से मतदाताओं का बहुमूल्य…
Read More
लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन चित्तौड़गढ़ 15 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत मतदान हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) राकेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोमवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र के कक्ष में बैलेट यूनिट मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें विधानसभावार अतिरिक्त बैलेट यूनिट का आवंटन किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंगअधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Read More
भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर आज उदयपुर में

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर आज उदयपुर में

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर आज उदयपुर में उदयपुर 15 अप्रेल / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर आज प्रातः 10.15 बजे विमान से जयपुर से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची। लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि राहटकर प्रातः 11.30 बजे भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होगी। दोपहर 12 बजे बलीचा कार्यालय पर मीडिया, सोशल मिडिया एवं आईटी के पदाधिकारियों  की बैठक ले आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ की शोभा यात्रा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 

बजरंग सेना मेवाड़ की शोभा यात्रा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 

पिछले 14 वर्षों से बजरंग सेना मेवाड़ की तरफ से हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की जा रही ,जो कि इस वर्ष भी 22 अप्रैल सोमवार को पूर्व संध्या पर रहेगी, बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि यह यात्रा बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय  टाउन हॉल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः कार्यालय पर संपन्न होगी, जहां पर प्रसादी का आयोजन होगा , ईस कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु बैठक हुई जिसमें  तय किया गया कि रामनवमी से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक साप्ताहिक कार्यक्रम चलेंगे,  बैठक में करणवीर सिंह राठौड ,सुनील कालरा ,शिव सिंह…
Read More
पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को दिया प्रशिक्षण

पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को दिया प्रशिक्षण

कार्मिकों ने प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतपत्र से किया मतदान उदयपुर, 15 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय तथा राजकीय फतह उमावि परिसर में प्रारंभ हुआ। पहले दिन मतदान दल क्रमांक 1 से 1500 तक में शामिल पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा व राज्य स्तरीय मास्टरट्रेनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा व डॉ मजहर हुसैन के मार्गदर्शन में दक्ष…
Read More
रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

उदयपुर 15 अप्रेल। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत पषुपालन विभाग उदयपुर द्वारा आयड़ स्थित सनबीम विद्यालय में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। पषुपालन विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेषक डॉ. षरद अरोड़ा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आमजन को लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व निभाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेषक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी, डॉ. सुरेश जैन,  डॉ.ईशानी राय, डॉ. पी. मनोगना, श्रीमती नगीना षर्मा, स्वीप प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
Read More
देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को एकसूत्र में बांधने वाले महान व्यक्तित्व को नमन

देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को एकसूत्र में बांधने वाले महान व्यक्तित्व को नमन

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई। उदयपुर। 14 अप्रेल। महान समाज सुधारक, भारत-रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सवीना सब्सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सवीना सब्सिडी सेंटर स्थित कार्यालय में महान समाज सुधारक, भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि आज देश…
Read More
सिन्धी समाज रक्तदान व चिकित्सा शिविर

सिन्धी समाज रक्तदान व चिकित्सा शिविर

उदयपुर। सिंधी समाज द्वारा शहर में रक्त की कमी को देखते हुए रविवार को पूज्य सिंधी पंचायत संस्थान सेक्टर 11 से 13 मे piims हॉस्पिटल उमरङा के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मेडिकल परामर्श एवं रक्तदान शिविर हिरणमगरी 11 गोविंद नगर स्थित झूलेलाल धाम में  लगाया गया।       पंचायत के संजय छाबडिया ने बताया कि चिकित्सा शिविर में रक्त संग्रह मेडिसिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य मेडिकल परामर्श नेत्र रोग परामर्श, ENT नाक ,कान परामर्श, फिजियोथेरेपी (डॉक्टर कुणाल कालरा) द्वारा एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जाॅच की गई साथ सभी रक्तदाताओं को  सर्टिफिकेट देकर व उपराणा पहनाकर सम्मान…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ में  मतदान केंद्र का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने बूथ न्यूनतम भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया और मतदान केंद्र पर सुगम मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान कक्ष, शौचालय, पेयजल, रैंप तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने और  मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी, सुव्यवस्थित और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Read More
होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

चित्तौड़गढ़, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिये शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा के पहले दिन रविवार को लोकसभा क्षेत्र में कुल 743 पंजीकृत मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया तथा आयोग द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कपासन में 160, बेगू में 148, चित्तौड़गढ़ में 140, निंबाहेड़ा में 51, बड़ी सादड़ी में 89, प्रतापगढ़ में 53, मावली में 47 तथा वल्लभनगर में 55 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में…
Read More
error: Content is protected !!