आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा
उदयपुर, 13 फरवरी। नीति आयोग के निर्देशानुसार संचालित आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें आयोजना विभाग के संयुक्त शासन सचिव सुशील कुमार कुलहरी ने जिले वार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। वीसी में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में कार्यक्रम से जुड़े विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की हाल ही जारी रैंकिंग में उदयपुर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। वहीं कार्यक्रम में चयनित देश के 500 जिलों में उदयपुर का स्थान 75वां है। वीडियो कांफ्रेंस में प्रारंभ में आशान्वित जिला व ब्लॉक…
