Pratapgrah News

प्रतापगढ़ में होटल व्यवसायी की आत्महत्या के आरोपी 04 ब्याज माफिया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में होटल व्यवसायी की आत्महत्या के आरोपी 04 ब्याज माफिया गिरफ्तार

गैरकानूनी 10% मासिक ब्याज वसूली से तंग आकर दी थी जान, अपील.. पुलिस को बताएं, गलत कदम ना उठाएं प्रतापगढ़ , 22 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने सूदखोरी के आतंक का अंत करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के एक होटल व्यवसायी कदम सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में गहन जांच के बाद चार कुख्यात ब्याज माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन सूदखोरों पर आरोप है कि इन्होंने मृतक को अवैध रूप से 10% मासिक ब्याज पर कर्ज देकर और फिर धमकाकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि यह…
Read More
संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश: एसपी कार्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन

संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश: एसपी कार्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन

प्रतापगढ़, 20 जून : मध्यप्रदेश के काचरिया चंद्रावत गांव निवासी युवक प्रकाशचंद बावरी की छोटीसादड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और हत्या की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार, 11 जून को प्रकाशचंद को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। उसी दिन वह पिपलियामंडी जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात दो बजे उसके साले जसवंत ने सूचना दी कि प्रकाश गड्ढे में गिर गया है और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए छोटीसादड़ी…
Read More
प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : प्रतापगढ़  19 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई एसपी विनीत कुमार बंसल के कुशल निर्देशन में की गई। एसपी बंसल ने बताया कि मामला धरियावद थाना क्षेत्र का है, बुधवार को खानीया मीणा पुत्र भेरिया ने अपनी 19 वर्षीय बेटी भुला मीणा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। खानीया ने बताया कि उनकी बेटी 12 जून को अपनी बहन के घर मूंग की…
Read More
प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में नशीले पदार्थों पर बड़ी चोट: 284 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में नशीले पदार्थों पर बड़ी चोट: 284 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त एमडी की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई प्रतापगढ़ , 18 जून। राजस्थान में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही जंग में प्रतापगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी विनीत कुमार बंसल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 284 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक अंतर-राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। अर्नोद रोड पर कार्रवाई, रतलाम का तस्कर दबोचा एसपी बंसल ने…
Read More
दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

दीपेश्वर तालाब में गंदगी फैलाने वाला 10 घंटे में सलाखों के पीछे

प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रतापगढ़ 08 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए शहर के प्रतिष्ठित दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंककर गंदगी फैलाने वाले आरोपी ईशाक मोहम्मद पुत्र अब्दुल लतीफ (66) निवासी बापु गली, प्रतापगढ़ को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि घटना 7 जून 2025 की रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। भाटपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतापगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट पदार्थ फेंका है।…
Read More
प्रतापगढ़ : नागदेड़ा गांव में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को किया डिटेन

प्रतापगढ़ : नागदेड़ा गांव में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को किया डिटेन

प्रतापगढ़ में रठांजना थाना पुलिस की कार्रवाई : प्रतापगढ़ र 26 मई। प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के नागदेड़ा गांव में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन किया है। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सीधे निर्देश पर की गई। घटना का विस्तृत विवरण यह मामला 14 मई, 2025 का है, जब नागदेड़ा निवासी अंजना कुंवर ने अरनोद पुलिस थाने में एक गंभीर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति योगेंद्र सिंह जब दोपहर में अकेले घर आ रहे थे, तब कुछ अभियुक्तों ने एक सुनियोजित षड्यंत्र…
Read More
पैरोल से फरार कुख्यात तस्कर प्रदीप उर्फ डॉक्टर को पुनः मादक पदार्थो की तस्करी करते किया गिरफ्तार

पैरोल से फरार कुख्यात तस्कर प्रदीप उर्फ डॉक्टर को पुनः मादक पदार्थो की तस्करी करते किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले की थाना छोटी सादड़ी पुलिस की कार्रवाई : • 81 किलो 440 ग्राम अफीम डोडा चूरा सहित परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त • जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये है, तस्कर के कब्जे से 1.98 लाख रूपये भी किये जब्त प्रतापगढ़  13 मई। प्रतापगढ़ जिले की थाना छोटी सादड़ी पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी में एक स्विफ्ट कार से 81 किलो 440 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर तस्कर प्रदीप पारीक उर्फ डॉक्टर पुत्र श्याम लाल पारीक (45) निवासी गाडरियावास थाना छोटीसादडी को गिरफ्तार किया है। पैरोल से फरार आरोपी तस्कर फिर से…
Read More
1 लाख रूपये के ईनामी सुनील मीणा को पुलिस से बचाने आश्रय देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1 लाख रूपये के ईनामी सुनील मीणा को पुलिस से बचाने आश्रय देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में धोलापानी पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थ तस्करी में भी है लिप्त, इनामी बदमाश का है मौसेरा भाई प्रतापगढ़  8 मई। प्रतापगढ़ जिले की धोलापानी थाना पुलिस ने 1 लाख रूपये के ईनामी तस्कर सुनील मीणा को पुलिस से बचाने के लिए आश्रय देने वाले अभियुक्त जीवन मीणा पुत्र नाना लाल (25) निवासी अंबावली मोड थाना धोलापानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इनामी बदमाश का मौसेरा भाई है, जो खुद भी मादक पदार्थ की तस्करी लिप्त है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई…
Read More
एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई : 15 लाख रुपये कीमत की 92 ग्राम एमडी ड्रग जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई : 15 लाख रुपये कीमत की 92 ग्राम एमडी ड्रग जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तीन दिनों में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रतापगढ़ जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई • बीते वर्ष दिसंबर महीने में भी इसी टीम ने ड्रग फैक्ट्री का खुलासा कर 40 से 45 करोड रुपए की एमडी ड्रग पकड़ी थी प्रतापगढ़  07 मई। एंटी गैंगस्टर फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फिरोज अजमेरी पुत्र कयूम (34) निवासी बागलिया थाना हथुनिया हाल अजमेरी कॉलोनी प्रतापगढ़ को 92 ग्राम एमडी ड्रग सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सेलेरियो कार जब्त की है। जब्त ड्रग की…
Read More
1.18 करोड़ रुपये कीमत का 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक कंटेनर पकड़वाया

1.18 करोड़ रुपये कीमत का 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक कंटेनर पकड़वाया

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई : कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग से जुड़ा तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिल-बिल्टी व जूट की बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी • प्रतापगढ़ से जोधपुर ले जा रहा था, छोटीसादड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी कर पकड़ा जयपुर 5 मई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम की सूचना पर प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबन्दी में जयपुर नंबर के एक ट्रक कंटेनर को रुकवा 785 किलो अफीम डोडा चूरा जप्त कर आरोपी तस्कर रामलाल जाट पुत्र गोटू (40) निवासी बडियार थाना मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार…
Read More
error: Content is protected !!