पंचायतों में बच्चों के मुद्दों पर चर्चा हो, बाल मित्रवत पंचायत बनाये-जिला कलक्टर
जिला कलक्टर ने बाल हितैषी पंचायत अभियान को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ यह रथ 17 ग्राम पंचायतों में घुमेगा प्रतापगढ़, 25 नवम्बर। राज्य सरकार, पंचायतीराज विभाग, सांख्यिकी विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे बाल हितैषी पंचायत संकल्प अभियान का जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम भ्रमण के लिए अभियान के बाल मि़त्रों और राजीव गांधी युवा मित्रों के साथ रवाना किया। इस अवसर पर अभियान दल से चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चों के मुद्दों पर…
