पिंक डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रतापगढ़, 24 नवम्बर। महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर राज्य सरकार की निःशुल्क सेनेटरी पेड वितरण योजना आईएमशक्ति उड़ान के बेहतर क्रियान्वयन एवं इस विषय पर महिलाओं एवं बालिकाओं की झिझक मिटाने एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नवाचार के रूप में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा पिंक डे का आयोजन करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए थे। प्रथम चरण में पिंक डे आयोजन जिले के पीपलखूंट एवं धरियावद में प्रारंभ किया गया जिसमें 270 आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, साथिन एवं आशा का आमुखीकरण किया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अब इस नवाचार को पूरे जिले में लागु किया गया है। इसी कड़ी में…
