अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेष कुमार नायक ने बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिले में 66वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक के आयोजन को लेकर संबंधित विभागांे के अधिकारियों, समस्त विभागों के संयोजक एवं सहसंयोजक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियांे की समीक्षा की।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा की बाहर आने वाले खिलाड़ियो के लिए आवास व आवास स्थल पर बिजली, भोजन, पेयजल व खेल सामग्री की समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करने के निर्देष दिए। उन्होंने तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर खेल स्थल पर खिलाड़ियों के लिए पेयजल, चल शौचालय, ग्राउण्ड की साफ-सफाई, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, मेडिकल टीम स्थल पर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जारी करने, टीम की समस्त व्यवस्थाआंे के लिए षिक्षकों की नियुक्ती, आवास स्थल का चयन व छात्र-छात्राआंे के लिए आयुवर्ग के अनुसार प्रतियोगिता को आयोजन करने के निर्देष दिए।

उन्होंने तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियांे को उद्घाटन एवं समापन समारोह में आंमत्रित करने, आवास स्थल पर षिकायत रजिस्ट्रर का संधारण करने व समस्त अधिकारियांे व प्रभारियांे को दी गई जिम्मेदारियों को बखुभी से निभाने के निर्देष दिए। बैठक में माध्यमिक जिला षिक्षा अधिकारी वसुमित्र सोनी, प्रारंभिक जिला षिक्षा अधिकारी महेषचन्द आमेटा सहित संबंधित विभागांे के अधिकारियांे ने भाग लिया।

प्रभारी सचिव करेंगे जिला स्तरीय जनसुनवाई

प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं प्रतापगढ़ जिला प्रभारी सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में 17 एवं 18 नवम्बर को बैठक आयोजित की जायेगी।

जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि प्रभारी सचिव 17 नवम्बर को आमजन की जनसमस्याओं को लेकर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे डीओआईटी जनसुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव 18 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक फ्लेगशीप योजनाओं एवं विभागीय प्रगति पर समीक्षा बैठक जिला कलक्टर सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की आयोजित होगी। उन्होंने अधिकारियांे को एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में नियत समय एवं स्थान पर आवष्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देष दिए है।

69 वे अखिल भारतीय सहकार सप्ताह का आयोजन

प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। प्रतापगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड प्रतापगढ़ प्रांगण में 69 वे अखिल भारतीय सहकार सप्ताह प्रतापगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड प्रतापगढ़ के सौजन्य से आयोजित किया गया।

सप्ताह में का विषय सहकारी विपणन उपभोक्ता, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन रहा। कार्यक्रम में संस्था के मुख्य प्रबन्धक जयपाल सिंह मीणा एवं संस्था के कर्मचारी सहित क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। किसानों को मुख्य प्रबन्धक द्वारा सहकारी विपणन, उपभोक्ता, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर जानकारी दी गई तथा खाद, बीज, दवाई सहकारी संस्थाओं से खरीद करने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था मुख्य प्रबन्धक जयपाल सिंह मीणा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

—

अमृता हाट मेला एक दिसम्बर से

प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन प्रदान करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में अमृता हाट मेले का आयोजन 16 नवम्बर से प्रस्तावित था जिन्हें विभागीय कारणों से अब 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक मोहनलाल सुखाडिया स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेषक नेहा माथुर ने दी।

विधानसभा आम चुनाव की तैयारियां शुरू

चुनाव को लेकर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

प्रतापगढ़ 16 नवंबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर कार्यों का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने जारी आदेश में बताया कि चुनाव प्रबंधन के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए, चुनाव सामग्री के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, परिवहन के लिए जिला परिवहन अधिकारी, कंप्यूटर एवं साइबर सुरक्षा के लिए सूचना एवं प्रौद्यागिकी विभाग के सहायक निदेषक, स्वीप गतिविधियों के लिए सहायक कलेक्टर, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, ईवीएम व आदर्श आचार संहिता के लिए उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़, चुनाव व्यय व चुनाव मतपत्र के लिए जिला कोषाधिकारी, मीडिया ब्रिफिंग व पेड न्यूज तथा चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, संचार व्यवस्था के लिए एसईबीईआ,े निर्वाचक नामावलियों के लिए उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़, वोटर हेल्पलाइन के लिए उद्योग विभाग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए एसीटीओं को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर से कहा है कि वे नियुक्त प्रभारी अधिकारियों के बीच समन्वय बैठाकर कार्यों का संपादन करवाने एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करना सुनिश्चित करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!