फाइनेंस कर्मियों से डबल लूट का खुलासा: ₹2.19 लाख कैश लेकर भागने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
• प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जंगल के रास्ते लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अलग-अलग वारदातों में शामिल थे आरोपी प्रतापगढ़ 07 नवम्बर। प्रतापगढ़ जिले में फाइनेंस कंपनियों के फील्ड कर्मियों को निशाना बनाकर की गई लूट की दो बड़ी वारदातों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। देवगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल ₹2 लाख 19 हजार 767 की लूट को अंजाम दिया था। एसपी बी आदित्य ने बताया कि पहली घटना 16 सितम्बर की है, भारत बैंक फाइनेंस में…
