प्रतापगढ़ : सुंदरकांड पाठ का हुवा आयोजन
प्रतापगढ़ 9 जून। श्री पंचमुखी बालाजी महाराज दुधली टांडा राती घाटी में शनिवार रात्रि में दिव्य सुंदरकांड पाठ का मारूति मित्र मंडल धमोतर द्वारा वाचन किया गया। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी महाराज के दिव्य सुंदरकांड पाठ में श्री सिद्ध पीठ मोखमपुरा घोटारसी के बाल ब्रह्मचारी बाल संत गुरुदेव भी पधारे व उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए। बाल संत गुरुदेव ने सुंदर काण्ड पाठ में विनती सुन मेरे बालाजी,,, मेरे बालाजी मेरे सरकार में आया तेरे द्वार, दुनिया में देव हजारों में बजरंग बली का क्या कहना, मारा गुरू बिन ज्ञान मिलय दो ना,,,…
