प्रतापगढ़ : जिला कलक्टर ने किया पौधारोपण, पक्षियों एक लिए लगाया परिंडा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़, 5 जून। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने बुधवार को धरियावद नाके पर वन विभाग के परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने पक्षियों के लिए परिंडा भी लगाया। उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में जीवों का भी ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा की प्रकृति की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, पौधारोपण करने के बाद उसकी उत्तरजीविता भी सुनिश्चित करे। इस दौरान उपवन संरक्षक हरी किशन सारस्वत, प्रमुख जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी दायमा सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक
– कहा अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर करे निरीक्षण
–बाल स्वास्थ्य और पोषण के बारे में अधिकाधिक जागरूक किया जाए

प्रतापगढ़,5 जून। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में बुधवार को मिनी सचिवालय परिसर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल परिवहन व्यवस्था, शहरी और ग्रामीण पेयजल व्यवस्था, आंगनबाड़ियों में बिजली व पेयजल व्यवस्था, मौसमी बीमारियां, सिंचाई, साफ सफाई व्यवस्था, खाद्य नमूनीकरण, जन सुनवाई के लंबित प्रकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने ग्रीष्मकाल में पेयजल परिवहन व्यवस्था के बारे में समीक्षा करते हुए कहा की यह सुनिश्चित किया जाए की पेयजल व्यर्थ न बहे, पेयजल का उपयोग अन्य कार्यों में नहीं की जाए और उपयोग में आने के बाद नल भी बंद किया जाए जिससे जल व्यर्थ न बहे। उन्होंने सभी विभागाधिकारियो को लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला और बच्चो के पोषण के बारे में चर्चा करते हुए निर्देश दिए की लोगों को बाल स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में अधिकाधिक जागरूक किया जाए और बच्चे को आयु के अनुसार खिलाए जाने वाले आहार के संबंध में पूर्ण जानकारी दी जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनय पाठक, जिला परिषद सीईओ परसाराम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!