Pratapgrah News

एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

प्रतापगढ़, 4 अक्टूबर। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की स्वयं सेविकाओं का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य थीम स्वच्छता ही सेवा के तहत सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी तृप्ति शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों से स्वयंसेविकाओं को परिचित करवाया गया। स्थानीय विद्यालय के व्याख्यता सुधीर वोरा द्वारा स्वयंसेविकाओं को गांधी जी के जीवन से जुड़े कुछ प्रसंगों को सुनाकर स्वावलंबन व स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यालय के व्याख्यता…
Read More
अस्पताल में अब धूम्रपान करने वालों की खैर नहीं है

अस्पताल में अब धूम्रपान करने वालों की खैर नहीं है

प्रतापगढ़। अस्पताल को धूम्रपान निषेध जोन घोषित किया गया है। अगर आप ऐसे में पान, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू खाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना की राशि 200 या इससे अधिक भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं तो 5 साल के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। इस अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा ने सभी को आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने बताया कि टोबैकों फ्री यूथ कैप्पेन 2.0 के तहत 26 नवम्बर से तंबाकू के विरूद्ध…
Read More
प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के अंर्तगत सोलर प्रशिक्षण और OJT हुई आयोजित

प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के अंर्तगत सोलर प्रशिक्षण और OJT हुई आयोजित

 प्रतापगढ़ 29/9/24। जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफ टफ एंड इंस्टालेशन प्रशिक्षण के अंर्तगत प्रथम बेच का प्रशिक्षण पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 23 -09-2024 से 27 -09-2024 तक आयोजित हुआ । सन्स्थान के उपनिदेशक प्रेमचंद यादव ने बताया कि पांच दिवसीय ट्रेनिंग पश्चात संस्थान में सोलर से सम्बंधित दो दिवसीय OJT (ऑन जॉब ट्रेनिग ) मेसर्स प्रभु इंटरप्राइजेज की तरफ से आयोजित की  गई ।
Read More
विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ 28 सितम्बर।68वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 राउमावि केसरियावाद नवाघर-धरियावद में आयोजित की गई। जिसमें रा.उ.मा.वि. बमोतर प्रतापगढ़ के 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान ‌प्राप्त किया एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनो ही वर्ग में जनरल चैंपियनशिप बमोतर ने जीती। विजेता टीम बमोतर पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अब विजेता खिलाडी नीमराना बहरोड जिला कोटपुतली में राज्य स्तर पर छ खिलाडी भाग लेंगे। संस्थाप्रधान नारायण लाल मीणा, टीम प्रभारी भगवती लाल आजना, रामनारायण शा०शि, सत्यनारायण शर्मा व समस्त स्टाफ की मेहनत से सफलता मिली।
Read More
एएनसी और टीकाकरण में कम प्रतिशत वाले स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस

एएनसी और टीकाकरण में कम प्रतिशत वाले स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस

प्रतापगढ़। ब्लाॅक स्तरीय समीक्षा में सीएमएचओ डाॅ जीवराज मीणा ने काम नहीं करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ शनिवार को पीपलखूंट उपखण्ड की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर रहें थे। समीक्षा के दौरान टीकाकरण और चार एनएनसी में कई केंद्रों की रिपोर्ट मूल्यांकन पैमाने के नीचे थी। सीएमएअचो डाॅ जीवराज मीणा ने कहा कि पीपलखूंट ब्लाॅक को भारत सरकार द्वारा आषावान्वित खण्ड की श्रेणी में चुना है। अतः भारत सरकार और राज्य सरकार के स्तर पर कई पैमाने पर यहां चिकित्सा सेवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। किंतु समीक्षा बैठक के दौरान महिला…
Read More
राजस्थान जल महोत्सव: दीपेश्वरी तालाब पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

राजस्थान जल महोत्सव: दीपेश्वरी तालाब पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

प्रतापगढ़: 13 सितंबर।प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के लिए राजस्थान जल महोत्सव-2024 का आयोजन 14 सितम्बर को जल झूलनी एकादशी पर किया जाएगा। राजस्थान ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग से जारी निर्देशानुसार पूरे भरे हुए जलाशयों पर राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बना कर कार्य करने को कहा जिससे सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके ।‌ उन्होंने जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए गतिविधियों के अनुसार नोडल अधिकारी नियुक्त…
Read More
डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

प्रतापगढ़ : 14 सितंबर : जिले के स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार डाॅ. जीवराज मीणा ने संभाल लिया है । निदेषालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा उनका पूर्व में हुआ एपीओ आर्डर निरस्त कर उनको प्रतापगढ़ जिले के सीएमएचओ का कार्यभार फिर से सोपा गया है । इस संबंध में शुक्रवार को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निशा मीणा द्वारा आदेश जारी किया गया है ।
Read More
मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से बच रही जिंदगियां

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से बच रही जिंदगियां

- सरकार दे रही दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रतापगढ़, 12 सितम्बर। राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना जिले में सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जिंदगियां बचा रही है। आमजन भी जागरूक होकर अच्छे मददगार बनते हुए घायलों को अस्पताल में पहुंचा रहे हैं। मददगारों को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। वहीं एम्बुलेंस 108 के जरिए भी जिंदगियां बचाई जा रही है। सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना लागू की गई। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति…
Read More
जिला कलक्टर ने विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

जिला कलक्टर ने विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

प्रतापगढ़, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में गुरुवार को राजस्थान जल महोत्सव कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यक्रम व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. राजोरिया ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संघटनो व बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली बनाना, कविता वाचन आदि का आयोजन भी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ 14…
Read More
वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता हेतु जिला टीम चयन 14 को 

वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता हेतु जिला टीम चयन 14 को 

प्रतापगढ़,11 सितंबर।राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूश वर्ग) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन दिनांक 03.10.2024 से 05.10.2024 तक हनुमानगढ में आयोजित होना प्रस्तावित हैं इस हेतु जिले की टीम की चयन स्पर्धा दिनांक 14.09.2024 को खेल स्टेडियम प्रतापगढ में आयोजित की जा रही हैं। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नियमित राज्य अधिकारी/कर्मचारी जिला खेल स्टेडियम प्रतापगढ में प्रातः 10 बजे उपस्थित हो कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। निगमों/ मण्डलों /स्वायतषाषी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, ठेका श्रमिक संविदा अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस विभाग के बैल्टधारी अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे।
Read More
error: Content is protected !!