वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की पुन: बहाली और दायरा बढ़ाने के लिए एनयूजेआई शीघ्र करेगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी का उदयपुर में बड़ा बयान कहा, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तरह ही डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी सुरक्षा, अधिमान्यता को लेकर तेज होंगे प्रयास वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट में इलेक्ट्रोनिक और डिजिटल मीडिया को भी शामिल करने की है मांग उदयपुर, 29 जून। पत्रकार सुरक्षा, मीडिया काउंसिल और पत्रकारों के नेशनल रजिस्टर के लिए लगातार संघर्षरत नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) अब शीघ्र ही वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की पुन: बहाली और उसके दायरे में प्रिंट मीडिया के साथ इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल मीडिया को लाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। यह…
