डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के परिणाम घोषित
रिटर्निंग अधिकारी कपिल कोठारी ने सौंपा विजेता प्रमाण पत्र डूंगरपुर, 23 नवम्बर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट के लिए मतगणना शनिवार को श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में संपन्न हुई। अंतिम परिणाम के अनुसार चौरासी विधानसभा क्षेत्र-161 से भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा विजयी हुए। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कारीलाल ननोमा से 24,370 अधिक मत प्राप्त हुए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की गई। इसके बाद…
