स्कूली छात्र-छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
डूंगरपुर, 29जनवरी। रामसागड़ा थाना क्षेत्र के मणिपुर गांव में मंगलवार शाम को एक 18 वर्षीय छात्र और 14 वर्षीय छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रामसागड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का हो सकता है, लेकिन मृतक छात्र के पिता ने इसे साजिशन हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाने का मामला बताया है। पिता का आरोप: गणतंत्र दिवस के दिन ही…
