Dungarpur

डूंगरपुर में 14 साल की गर्भवती नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाया धोखे का आरोप

डूंगरपुर में 14 साल की गर्भवती नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाया धोखे का आरोप

डूंगरपुर, 27 फरवरी।  जिले के धम्बोला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 माह की गर्भवती 14 वर्षीय नाबालिग ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। माता-पिता अहमदाबाद में काम करते थे और जब बड़ी बहन ने फोन पर छोटी बहन का कमरा न खुलने की जानकारी दी, तो अगले दिन घर पहुंचने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट में लिखा- "मुझे माफ कर देना, मैंने अपनी इज्जत खराब कर दी" घर में मिले सुसाइड नोट में नाबालिग ने प्रेमी द्वारा धोखा देने की बात लिखी। उसने लिखा,…
Read More
महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा वागड़ अंचल, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा वागड़ अंचल, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डूंगरपुर, 26 फरवरी। डूंगरपुर सहित पूरे वागड़ अंचल में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बम बम भोले, जय शिव शंकर के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भुवनेश्वर शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार और चार प्रहर की पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कई भक्त पैदल यात्रा कर…
Read More
प्रसिद्ध गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल का सड़क हादसे में निधन

प्रसिद्ध गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल का सड़क हादसे में निधन

डूंगरपुर, 26 फरवरी. जिले के जाने-माने गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साबला थाना क्षेत्र के जोगीवाड़ा के पास हुई बाइक दुर्घटना में उनके साथी भी घायल हो गए। मंगलवार शाम को 50 वर्षीय ललित श्रीमाल अपने साथी के साथ सांवला से डूंगरपुर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन या जानवर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रीमाल को तुरंत डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित श्रीमाल एक कुशल गोताखोर और अनुभवी रेस्क्यू विशेषज्ञ थे। पुलिस और प्रशासन अक्सर…
Read More
गुजरात के भू-माफिया का आतंक, पुलिस की मदद से राजस्थान में कर रहा अवैध कब्जे

गुजरात के भू-माफिया का आतंक, पुलिस की मदद से राजस्थान में कर रहा अवैध कब्जे

: ग्रामीणों ने सांसद राजकुमार रोत से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग डूंगरपुर,24 फरवरी।  राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर स्थित बिछीवाड़ा तहसील के राजस्व गांव पुनरावाड़ा में गुजरात के भू-माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने और वन विभाग की भूमि तक को हड़पने की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के दाहोद जिले से आए भू-माफिया अमित पंड्या पर आरोप है कि वह स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से ग्रामीणों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनें हथिया रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले को लेकर डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत से मुलाकात…
Read More
उत्कृष्ट सेवा के लिए डूंगरपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नवीनचंद्र डामोर को सम्मान

उत्कृष्ट सेवा के लिए डूंगरपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नवीनचंद्र डामोर को सम्मान

डूंगरपुर, 25 फरवरी. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में डूंगरपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नवीनचंद्र डामोर को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। उदयपुर पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में आईजी राजेश मीणा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नवीनचंद्र डामोर को उनके उत्कृष्ट कार्य, कई मामलों के सफल खुलासे और बेहतरीन सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया है। इससे पहले भी वे उत्तम सेवा चिन्ह और डीजीपी डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं।
Read More
डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 6 साल के बेटे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 6 साल के बेटे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

डूंगरपुर, 25 फरवरी. जिले के  मैताली गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने अपने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद उसकी दो बेटियां जब सुबह उठीं तो कमरे में धुआं देखकर दहशत में आ गईं और चीखने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मंजर देख सन्न रह गए—चारपाई पर 6 साल के मासूम का शव पड़ा था, और आंगन में पिता का शव फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
Read More
डूंगरपुर : डूंगरपुर में लुटेरी दुल्हन का खेल: शादी के 5 महीने बाद गहने और नकदी लेकर फरार, दलाल ने भी ऐंठे लाखों

डूंगरपुर : डूंगरपुर में लुटेरी दुल्हन का खेल: शादी के 5 महीने बाद गहने और नकदी लेकर फरार, दलाल ने भी ऐंठे लाखों

डूंगरपुर, 24 फरवरी। जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक लुटेरी दुल्हन द्वारा युवक को ठगने का मामला सामने आया है। शादी के पांच महीने बाद महिला करीब 15 तोला सोने-चांदी के गहने और 47 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। इस शादी को करवाने के लिए एक दलाल महिला ने भी 4 लाख रुपये ऐंठे। पीड़ित युवक ने पुलिस पर सहयोग न करने और जांच अधिकारी पर आरोपी पक्ष से मिले होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी का झांसा देकर रची ठगी की साजिश : सागवाड़ा थाना क्षेत्र की पुनर्वास कॉलोनी निवासी नवीन कलाल ने एसपी को दी…
Read More
कंटेनर में पानी की टंकी के पीछे छुपाई गई 12 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कंटेनर में पानी की टंकी के पीछे छुपाई गई 12 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

डूंगरपुर, 11 फ़रवरी | बिछीवाड़ा पुलिस ने गुजरात बॉर्डर पर एक कंटेनर से 12 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है। तस्कर ने पानी की टंकी की आड़ में 249 पेटी शराब छिपाकर गुजरात ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने कंटेनर और शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिछीवाड़ा थाना प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज सुबह रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर एक संदिग्ध कंटेनर आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो अंदर प्लास्टिक की…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से 380 यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से 380 यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना

डूंगरपुर , 9 फरवरी/मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन से डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से डूंगरपुर व बांसवाडा जिलो के 380 तीर्थ यात्रियों को रामेश्वरम के लिए रवाना किया गया। रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र में समस्त तीर्थ यात्रियों को समारोहपूर्वक यात्रा के लिए रवान किया गया। आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी बंसीलाल कटारा, पूर्व जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, समाजसेवी विमल सोनी, समाजसेवी गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, देवस्थान विभाग सहायक उपायुक्त सुनील मत्तड मंचासीन रहें। समारोहपूर्वक में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी बंशीलाल कटारा…
Read More
कुलर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, बिछीवाड़ा पुलिस ने 45 लाख की 660 कार्टन जब्त

कुलर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, बिछीवाड़ा पुलिस ने 45 लाख की 660 कार्टन जब्त

डूंगरपुर, 29 जनवरी। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गुजरात बॉर्डर पर रतनपुर चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 660 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बंद बॉडी कंटेनर से यह शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक सामान की आड़ में हो रही थी तस्करी : मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर उदयपुर से गुजरात की ओर जा रहा है। पुलिस ने जब इसे रोका और जांच की, तो सामने इलेक्ट्रॉनिक सामान और कूलर…
Read More
error: Content is protected !!