संयुक्त निदेशक सुनील डामोर ने किया ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण
डंूगरपुर, 15 फरवरी/उपखण्ड अधिकारी आसपुर से प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त निदेशक सुनील डामोर एवं टीम के द्वारा ई-मित्र कियोस्क धारक हेमेन्द्र मेहता (वर्षा ई-मित्र), कियोस्क कोर्ड के124150960 गायत्री मंदिर आसपुर स्थित ई-मित्र संचालक का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक सुनील डामोर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त ई-मित्र द्वारा गजेन्द्र पिता शंकर मीणा को फर्जी वोटर आईडी जारी करना पाया गया। इस पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त कियोस्क धारक को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य ई-मित्र कियोस्क धारकों…
