प्रभात ग्राम मिलन में लेंगे भाग सरसंघचालक
डुंगरपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, प्रति पाँच वर्ष में आयोजित "अखिल भारतीय ग्राम विकास-प्रभात ग्राम मिलन" कार्यक्रम आगामी 24 से 26 फरवरी तक चितौड़ प्रांत के डूंगरपुर जिले के ग्राम भेमई में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत का उद्बोधन होगा। इधर सरसंघचालक जी के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चितौड़ प्रान्त प्रचार प्रमुख राजेद्र लालवानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समाज की सज्जन शक्ति व स्वयंसेवको द्वारा संचालित गतिविधि के अंतर्गत ग्राम विकास द्वारा प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम में प्रभात ग्राम(आदर्श ग्राम)…
