Dungarpur

तीन सहेलियों की एक साथ बदली जीवन की तस्वीर

तीन सहेलियों की एक साथ बदली जीवन की तस्वीर

महंगाई राहत कैंप में पांच से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिला डूंगरपुर, 02 मई/रेखा, ममता और सुता मंगलवार को बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महिपालपुरा में महंगाई राहत कैंप में पहुंचीं। तीनों सहेलियां हैं और आपस में सुख-दुख भी बांटती हैं। महंगाई राहत कैम्प में तीनों सहेलियों को एक साथ राज्य सरकार की पांच से ज्यादा योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ मिला, तो कैम्प स्थल पर ही तीनों ने अपनी खुशियां भी बांटीं। तीनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान परिवार से होकर मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलता है। बिछीवाड़ा तहसीलदार आस्था बामनिया ने तीनों लाभार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं की…
Read More
मिशन बुलंदी पर थीम सॉन्ग -पढ़ेगा डूंगरपुर, बोलेगा डूंगरपुर, बढ़ेगा डूंगरपुर लॉन्च

मिशन बुलंदी पर थीम सॉन्ग -पढ़ेगा डूंगरपुर, बोलेगा डूंगरपुर, बढ़ेगा डूंगरपुर लॉन्च

डंूगरपुर, 25 अप्रैल/डूंगरपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग डूंगरपुर के कार्यक्रम मिशन बुलंदी पर स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किया गया थीम सॉन्ग-पढ़ेगा डंूगरपुर बोलेगा डूंगरपुर जिला कलक्टर एल. एन. मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रा लट्ठा व जिला शिक्षा अधिकारी अमृतलाल कलाल व एडीईओ हर्षित चौबीसा आदि के विशिष्ट आतिथ्य में लॉन्च किया गया। जिला कलक्टर ने थीम सॉन्ग तैयार करने वाली टीम की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से डंूगरपुर जिले में मिशन बुलंदी को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी कलाकारो की सराहना की। निलेश त्रिवेदी-राजकीय सेवा में सागवाड़ा ब्लॉक में रा.प्रा.…
Read More
महंगाई राहत कैंप को लेकर मुख्य सचिव ने ली वीसी

महंगाई राहत कैंप को लेकर मुख्य सचिव ने ली वीसी

जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने कैंप की तैयारियों की दी जानकारी डूंगरपुर, 22 अप्रैल/मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शनिवार शाम को राज्य के सभी जिला कलक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर 24 अप्रेल से शुरू होने जा रहे महंगाई राहत कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने डूंगरपुर जिले से शुरूआत करते हुए एक-एक कर सभी जिलों में महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग शिविरों पर चर्चा की। डीओआईटी के वीसी कक्ष से जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर, जिला परिषद सीईओ…
Read More
पीएम आवास की दो किस्तें जमा, नियमानुसार तीसरी किस्त होगी जारी- सीईओ राठौड़

पीएम आवास की दो किस्तें जमा, नियमानुसार तीसरी किस्त होगी जारी- सीईओ राठौड़

गोविन्द गुरुजी महाराज के वंशज को मनरेगा भुगतान व पीएम आवास का मामला डूंगरपुर, 14 अप्रैल/गोविंद गुरुजी महाराज के वंशज करणगिरी के परिवार को पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बाद भुगतान में विलंब तथा मनरेगा के तहत तीन साल से 30 हजार रूपये बकाया होने का समाचार पूरी तरह असत्य, भ्रामक और तथ्यों से परे है। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रेल को एक दैनिक समाचार पत्र में ‘रहने को कच्चा मकान और नरेगा मजदूरी के पैसे भी तीन साल से अटके हैं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया…
Read More
कितना ही षड्यन्त्र रच लें, उनकी हर साज़िश नाकाम होगी: वसुन्धरा राजे

कितना ही षड्यन्त्र रच लें, उनकी हर साज़िश नाकाम होगी: वसुन्धरा राजे

उदयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा। मौक़ा था डूंगरपुर ज़िले के म्याला गाँव में भाजपा विधायक गोपी चंद मीणा द्वारा आयोजित भागवत कथा का। राजे ने कहा ‘हमें चिंता नहीं उनकी,उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक, सुदर्शन चक्रधारी हैं।’ वे बोली ‘जाको राखे साइयां,मार सके न कोय ।बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।’ वे बोली भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराये हो सकते हैं। ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो,…
Read More
आदिवासी अंचल की जया को मिला नीट की निशुल्क तैयारी का अवसर

आदिवासी अंचल की जया को मिला नीट की निशुल्क तैयारी का अवसर

वरदान बनी मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना उदयपुर 13 अप्रैल। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के माध्यम से राज्य सरकार होनहार छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवा कर उनका जीवन संवार रही है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत कोचिंग पाने वाले लाभार्थी भी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जता रहे हैं। निर्धन परिवारों के होनहार बच्चे अक्सर धनाभाव के कारण नीट की महंगी कोचिंग नहीं कर पाते और उन्हें अपने सपनों को यूँ ही छोड़ देने पर मजबूर होना पड़ता है लेकिन मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लागू होने के बाद से स्थिति में व्यापक परिवर्तन दृष्टिगत होने लगा है।…
Read More
मंहगाई राहत कैैंप, अभियान के संबंध में चर्चा हेतु बैठक 17 अप्रैैल को

मंहगाई राहत कैैंप, अभियान के संबंध में चर्चा हेतु बैठक 17 अप्रैैल को

डूंगरपुर, 13 अप्रैल/जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 17 अप्रैैल 2023 को दोपहर 12.30 बजे 24 अपै्रल से 30 जून 2023 तक आयोजित होने वाले मंहगाई राहत कैैंप, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में चर्चा हेतु ईडीपी सभागार मेें बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त तहसीलदार-नायब तहसीलदार, आयुक्त नगर परिषद व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सागवाडा को निर्देशित किया है कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर निर्धारित बिन्दुओं केे संबंध में तैैैयारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के…
Read More
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे आज साबला में

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे आज साबला में

डंूगरपुर, 12 अप्रैल/पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 13 अप्रैल गुरूवार को एक दिवसीय जिले के दौरे पर रहेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 13 अप्रैल को प्रातः 6.40 बजे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 7.30 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पहंुचेगी और वे प्रातः 7.45 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर से रवाना होकर तहसील साबला जिला डंूगरपुर में श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत करेगी तथा इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे तहसील साबला से उदयपुर के लिये प्रस्थान करेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के दौरे के मद्देनजर उपखण्ड अधिकारी आसपुर एवं साबला अपने-अपने क्षेत्र…
Read More
युवा मित्र इर्न्टन की एक दिवसीय समीक्षा बैठक

युवा मित्र इर्न्टन की एक दिवसीय समीक्षा बैठक

डंूगरपुर, 12 अप्रैल/राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के समस्त युवा मित्र इर्न्टन की एक दिवसीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी रूप से पहंुचाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त युवा मित्र को वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता को देखते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से किस तरह आमजन को योजनाओं का लाभ मिले इस पर भी…
Read More
डूंगरपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

डूंगरपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

डूंगरपुर, 11 अप्रैल/चिकित्सा विभाग से प्राप्त कोविड जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में मंगलवार को कोविड पॉजिटिव के 8 प्रकरण दर्ज किये गये है। सीएमएचओ डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि इनमें 6 मरीज आसपुर ब्लॉक तथा 2 डूंगरपुर ब्लॉक के हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश जारी जिले में बढते कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं आमजन में कोरोना के बचाव जागरूकता के लिए जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है। आमजन से अपील है कि कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल जांच कराते हुए स्वयं आईसोलेशेन में रहें।…
Read More
error: Content is protected !!