डूंगरपुर में कार से बरामद 300 किलो चांदी और 24 लाख रुपए नकद
गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई उदयपुर। डूंगरपुर जिला पुलिस ने गुजरात बार्डर पर एक लग्जरी कार से 300 किलोग्राम चांदी तथा 24 लाख रुपए नकद बरामद किए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चांदी कार में बनाए गए स्पेशल बॉक्स में छिपा रखी हुई थी। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने बताया कि मामला बिछीवाड़ा थाना इलाके गुजरात बॉर्डर पर रतनपुर का है। पुलिस ने गुरुवार सुबह 11 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। तब बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल के साथ पुलिस टीम रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान गुजरात की ओर से जा रही…
