राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के लिए भविष्य में मुश्किल बनेगी ‘बाप’
भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर जीती 3 सीट, चार विधानसभा में दूसरे स्थान पर जबकि अन्य 9 विधानसभा सीटों पर भी बनी रही मुकाबले में -सुभाष शर्मा उदयपुर। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के मतदाता भाजपा और कांग्रेस से दूर होते जा रहे हैं। आदिवासी मतदाताओं ने पहली बार चुनाव में उतरी भारत आदिवासी पार्टी के 3 प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें विधानसभा के लिए भेजा है। दक्षिण राजस्थान में मेवाड़ एवं वागड़ अंचल में आदिवासियों के लिए 16 सीट रिजर्व हैं। जिनमें बांसवाड़ा जिले की सभी पांच, डूंगरपुर जिले की सभी चार तथा प्रतापगढ़ जिले की…
