जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह राज्य स्तर पर सम्मानित
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह राज्यपाल श्री कलराल मिश्र ने किया सम्मानित डूंगरपुर, 25 जनवरी। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि माननीय महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और विशिष्ट अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री प्रवीण गुप्ता और मुख्य सचिव राजस्थान श्री सुधांश पंत रहे। वर्तमान में डूंगरपुर जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह को करौली जिला कलक्टर रहते हुए…
