डूंगरपुर : सी-विजिल एप से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में होगी कार्रवाई
मतदान के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल तैयार करने में कारगर डूंगरपुर, 3 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल एप का उपयोग कर आमजन लोकतंत्र के सजग प्रहरी की भूमिका निभा सकते हैं। सी-विजिल के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इस शिकायत पर मात्रा 100 मिनट में कार्यवाही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अगर चुनाव में कहीं शराब या धन बांटा जाता है, सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन, समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला भाषण, संपत्ति विरूपण या कोई फेक या पेड न्यूज…
