पानी और बिजली विभाग के अधिकारियों को फील्ड में रहने और मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश
समर कन्टींजेंसी प्लान में ढिलाई पीएचईडी एक्सईएन जारी किया नोटिस डूंगरपुर, 24 मई । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को पेयजल और बिजली से संबंधित समस्या न हो, इसके लिए विभागवार अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर सिंह ने शुक्रवार को पानी, बिजली और मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा की। ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में एक घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए और यदि कोई समस्या आती है, तो तुरंत…
