डूंगरपुर :जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी डूंगरपुर, 15 अगस्त। पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह लक्ष्मण मैदान पर आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सुबह 9.05 बजकर पांच मिनट पर ध्वजारोहण कर सलामी दी। वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के साथ राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट हुआ। इसके पश्चात पुलिस विभाग तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड कर ध्वज को सलामी दी गई समारोह में बतौर अतिथि पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा,…
