चौरासी विधानसभा उपचुनाव में उत्साह के साथ हुआ मतदान
ईको फ्रैंडली मतदान केन्द्र बने आकर्षण का केन्द्र डूंगरपुर, 13 नवम्बर। जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य संपन्न हुआ। सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने गेंजी, पाड़ली गुजरेश्वर, धम्बोला सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के…
