प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹1.60 करोड़ का माल बरामद
प्रतापगढ़ 14 फरवरी। प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। पुलिस ने खेत में बनी एक झोपड़ी से भारी मात्रा में अवैध एमडी (मेफेड्रोन) और हथियार बरामद कर अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। खेत की झोपड़ी में सेटअप: ₹1.60 करोड़ की ड्रग्स जब्त जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हथुनिया थाना पुलिस ने असावता-कुलथाना मार्ग पर एक सुनसान खेत में दबिश दी। यहाँ एक सीमेंट की चद्दरों वाली झोपड़ी में नशीली दवा बनाने का…
