चित्तौड़गढ़ में होगा साहित्यिक आयोजन संगमन
चित्तौड़गढ़ 7 नवम्बर. प्रसिद्द कथाकार प्रियंवद के अनुसार देश का प्रमुख साहित्यिक आयोजन संगमन इस बार चित्तौड़गढ़ शहर में होने जा रहा है। आगामी 12 और 13 नवम्बर को शहर के होटल अमृत मंथन में आयोज्य इस साहित्यिक सम्मलेन में राज्यभर के लगभग तीस बड़े नामचीन लेखक शिरकत करने जा रहे हैं। संगमन कुछ साथियों का रचनात्मक और बौद्धिक हस्तक्षेप करता हुआ सहकारी उपक्रम है जिसमें देशभर से लेखक जुड़े हुए हैं। इस तरह के देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक कई आयोजन हो चुके हैं। यह चौबीसवीं कड़ी है। स्थानीय संयोजक डॉ. कनक जैन के अनुसार नितांत अनौपचारिक ढंग…
