पालनहार योजना नवीनीकरण हेतु 09 से 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
चित्तौड़गढ़, 8 दिसम्बर। जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत पालनहार योजना के लाभार्थी बच्चो को योजना का समय पर लाभ दिलवाने हेतु 09 से 20 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के नवीनीकरण कार्य हेतु समस्त पंचायत, प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आदेश के तहत पीईईओ (पंचायत एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर) को प्रत्येक विद्यालय में एक पालनहार प्रभारी नियुक्त करने को कहा गया है। विद्यालय के पालनहार प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सम्बन्धित लाभार्थी ई-मित्र के माध्यम से अपना नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कर सके।…
