chittorgarh

चित्तौड़गढ़ जिले में बाल मित्र का तैयार होगा पैनल

चित्तौड़गढ़ जिले में बाल मित्र का तैयार होगा पैनल

लैंगिक हिंसा से पीड़ित बच्चों को मिलेगा सहारा, केस प्रबंधन होगा मजबूत  चित्तौड़गढ़ 12 दिसम्बर। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोक्सो) के तहत पीड़ित बच्चों के लिए बाल मित्र (सपोर्ट पर्सन) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बाल मित्र योजना 2020 संचालित है। लैगिक हिंसा से पीडित बालक-बालिका एवं उनके परिवार को ट्रायल के दौरान विभिन्न प्रकार के सहयोग प्रदान करने तथा बच्चे का बेहतर केस प्रबंधन के लिए योग्यताधारी व्यक्तियों का पैनल तैयार किया जाना है।     सहायक निदेशक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग,…
Read More
राज्य में एक बार फिर बहेगी विकास की गंगा, बनेगी डबल इंजन की सरकार- कृपलानी

राज्य में एक बार फिर बहेगी विकास की गंगा, बनेगी डबल इंजन की सरकार- कृपलानी

केन्द्र की लोककल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में जुट जाए- सांसद जोशी निम्बाहेड़ा। राजस्थान में चुनाव के समय कांग्रेस के झूठे वादों के मकडज़ाल में उलझ कर जो गलती हुई थी उस गलती को इस बार सुधारते हुए अगले चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, जिससे राज्य में एक बार फिर से विकास की गंगा बहाई जा सके। उक्त विचार शनिवार को राज्य के पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित नुक्कड़ एवं जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में राजस्थान की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस…
Read More
अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्प्पन

अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्प्पन

निंबाहेड़ा। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को श्री जैन दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी में मध्य प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य एवं संगठन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल मारु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया जैन श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के प्रमुख मार्गदर्शक रमेश भंडारी इंदौर, संगठन समिति के वरिष्ठ संरक्षक केसरीमल संघवी निंबाहेड़ा, इंद्रमल जैन रतलाम, शरद मेहता इंदौर उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत एवं मंगलाचरण के पश्चात मुख्य…
Read More
अरनोदा में अफीम कास्तकारों ने सांसद जोशी का जताया आभार

अरनोदा में अफीम कास्तकारों ने सांसद जोशी का जताया आभार

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा तहसील के अरनोदा ग्राम में सांसद सीपी जोशी का अफीम कास्तकारों ने केन्द्र की नई अफीम नीति के लिए आभार जताते हुए अभिनन्द किया। सांसद जोशी शनिवार को जन आक्रोश यात्रा के रात्रि विश्राम के दौरान अरनोदा ग्राम में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद जोशी को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषकर पं दिनदयाल उपाध्याय जीवन ज्योति योजना में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, पीएम आवास योजना में पक्के मकान निर्माण के लिए सहायता राशि, पीएम किसान सम्मान योजना में मिलने वाली राशि तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की…
Read More
अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा की बैठक

अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा की बैठक

निंबाहेड़ा 10 दिसंबर. अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग रविवार को स्थानीय आदर्श कॉलोनी स्थित श्री जैन दिवाकर भवन में आयोजित की जा रही है। संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारु ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि मीटिंग में सम्मानित सभी पदाधिकारियों सहीत राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक रूप से प्रार्थनीय है। संगठन समिति के राष्ट्रीय महामन्त्री विरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रातः 9 स्वागत-रजिस्ट्रेशन के साथ ही अल्पाहार के बाद प्रातः 10:30 मंगलाचरण व आमंत्रित अतिथि सत्कार के बाद नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा उसके पश्चात…
Read More
कांग्रेस राज में साम्प्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है प्रदेश- कृपलानी

कांग्रेस राज में साम्प्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है प्रदेश- कृपलानी

महिला चौपाल से यात्रा में मिला महिलाओं का समर्थन निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार के कुशासन के विरोध में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के छठे दिन शुक्रवार को लसड़ावन ग्राम में पूजा अर्चना के साथ आरम्भ होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ एवं जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में अपराध के मामले में सम्पूर्ण प्रदेश साम्प्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है। सरकार की शह पर एक…
Read More
शादी में जाते समय स्कूटी पेड़ से टकराई, दूल्हे के मित्र सहित दो की मौत

शादी में जाते समय स्कूटी पेड़ से टकराई, दूल्हे के मित्र सहित दो की मौत

चित्तौड़गढ़ की घटना उदयपुर, संवाद सूत्र। चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर शादी में भाग लेने के लिए स्कूटी से जाते समय हुए सड़क हादसे में दूल्हे के दोस्त सहित दो जनों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी से अहमदाबाद निवासी दिनेश शर्मा (24), अपने रिश्तेदार के दो बच्चों जैनेंद्र उर्फ जानू (15) और राकेश (10) को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले के रदई खेड़ा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। इस दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई।…
Read More
राज्य में बनेगी भाजपा की सशक्त सरकार, जुडेगी विकास की कड़ी से कड़ी- कृपलानी

राज्य में बनेगी भाजपा की सशक्त सरकार, जुडेगी विकास की कड़ी से कड़ी- कृपलानी

जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा है अपार जन समर्थन निम्बाहेड़ा। राजस्थान में दमानकारी नीतियों, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज से भरे कुशासन के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इसके अन्तर्गत चार दिन छोटीसादड़ी उपखण्ड़ क्षेत्र में प्रवास के पश्चात गुरूवार को पांचवे दिन जन आक्रोश यात्रा ने बाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय से निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ में प्रवेश किया। अब यह यात्रा उपखण्ड़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छ: दिन प्रवास कर राजस्थान की जनविरोधी गतिविधियों एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक…
Read More
युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार दिलाएगी वाहन

युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार दिलाएगी वाहन

मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना चितौड़गढ़, 9 दिसम्बर। प्रदेश के युवाओ को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यक वाहन स्वरोजगार योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 3300 युवाओं को वाणिज्यक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। कौन कर सकता है आवेदन योजना के तहत राजस्थान का मूल निवासी, आवेदन तिथि को आवेदक की आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष अथवा कम हो, एक परिवार से एक ही व्यक्ति योजना अन्तर्गत पात्र होगा। 10 प्रतिशत या 80 हजार तक अनुदान योजना अन्तर्गत 15 लाख तक के लघु वाणिज्यिक वाहन खरीदने…
Read More
कृषक – वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित-किसानों को आधुनिक कृषि के लिए किया प्रोत्साहित

कृषक – वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित-किसानों को आधुनिक कृषि के लिए किया प्रोत्साहित

चित्तौड़गढ़, 8 दिसम्बर। जिला स्तरीय तकनीकी ज्ञान एवं सन्दर्भ केंद्र (कृषि कार्यालय) पर दो दिवसीय कृषक - वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा (एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) योजनान्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों के बारे जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। संवाद में कृषि विभाग के अधिकारियों तथा वैज्ञानिकों ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहित विविध विषयों पर किसानों से चर्चा की। इस अवसर पर आत्मा परियोजना के निदेशक श्री दिनेश कुमार जागा ने इस योजना उद्देश्यों एवं लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। उपनिदेशक कृषि विस्तार डॉ.…
Read More
error: Content is protected !!