अब देश में हर व्यक्ति को फायदा पहुँचाने वाली योजनाएं हो रही लागू -जिला प्रमुख
प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सत्रों का आयोजन निम्बाहेडा 31 जनवरी, 2023 । एक समय था जब समाज के किसी एक वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं और एक सीमित वर्ग को ही उन योजनाओं का लाभ होता था। मगर आज देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसके पास देश के हर व्यक्ति को फायदा हो, ऐसी योजनाएं बनाने और लागू करने की दृष्टि है। यही कारण है कि आज समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के भी सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है। यह उद्गार आज जिला प्रमुख डा0 सुरेश धाकड ने व्यक्त किए। वह…
