राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन
चित्तौड़गढ़, 2 मार्च। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय सेमीनार दिनांक 1 व 2 मार्च को ‘‘हाईटेक हॉर्टीकल्चर आवश्यकता एवं चुनौतिया’’ विषय पर सीताफल उत्क्रष्टता केन्द्र, निंबाहेडा रोड, चित्तौडगढ, पर आयोजन किया गया। सेमिनार में डॉ. एल.के.छाता, पादप रोग विज्ञान ने राजस्थान में हाईटेक उद्यानिकी में लगने वाले रोगो पहचान एवं उनके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ.जे.के. बानियान, सहायक प्राचार्य शस्य विज्ञान, डीआरएस फॅार्म आरजिया भीलवाड़ा ने कृषकों को उद्यानिकी फसलों में की जाने वाली शस्य क्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. एस.एल. जाट उपनिदेशक उद्यान ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं…
