अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिले के बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
चित्तौड़गढ़, 15 मार्च। अग्रणी बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में जिला ग्रामीण विकास सभागार में जिले के बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री शैलेश सुराणा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुराणा ने जिले के बैंकर्स को महत्वपूर्ण सुझाव दिए और समिति को कृषि क्षेत्र के एनपीए खातों में वसूली हेतु रोड़ा एक्ट के अंतर्गत प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अशोक कुमार वासवानी ने वर्ष 2022-23 की वार्षिक साख योजना के विभिन्न पैरामीटर पर जिले की प्रगति से समिति को अवगत कराया और…
