chittorgarh

ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर 3 जून से

ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर 3 जून से

चित्तौड़गढ़, 26 मई। चित्तौड़गढ़ युवा एवं खेल विभाग, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में 3 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला जिला क्रीड़ा परिषद अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि जिले के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर इंदिरा गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में प्रातः काल एवं साय काल दोनों सत्रों में अलग-अलग कैटेगरी के बालक बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रशिक्षक गिरीश शर्मा द्वारा बैडमिंटन की तकनीकी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर के…
Read More
186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार,

186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार,

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने गुरुवार प्रातः बेगूं थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 186 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व एक्सयूवी को जब्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला विशेष टीम में पदस्थापित कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह को जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक महिंद्रा एक्सयूवी कार प्रतिदिन सुबह बलवन्त नगर की तरफ से निकलती है जिससे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी होती हैं। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने…
Read More
जाड़ावत ने किया अमरा जी भगत पैनोरमा निर्माण कार्य का भूमि पूजन

जाड़ावत ने किया अमरा जी भगत पैनोरमा निर्माण कार्य का भूमि पूजन

चित्तौड़गढ़, 24 मई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बुधवार को अनगढ़ बावजी की धूणी, नरबदिया में लोक देवता अमरा जी भगत पैनोरमा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पैनोरमा निर्माण के लिए राज्य मंत्री ने 5 पूजित शिलाएं रख नींव रखी। इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि गाडरी समाज की ओर से लंबे समय से पैनोरमा बनाने की मांग थी, जो आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। इससे लोक देवता अमराजी भगत…
Read More
जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे महंगाई राहत कैंप – राज्यमंत्री  सुरेंद्र सिंह जाड़ावत

जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे महंगाई राहत कैंप – राज्यमंत्री  सुरेंद्र सिंह जाड़ावत

चित्तौड़गढ़, 24 मई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के घोसुंडी में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों और मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से महंगाई राहत कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जाड़ावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदैव जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करते है। गरीबों को महंगाई से…
Read More
सामरी के छह विद्यार्थी चुने गए नागपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए

सामरी के छह विद्यार्थी चुने गए नागपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए

चित्तौड़गढ़ 23 मई.  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरी के प्राचार्य अय्यूब खान ने बताया कि स्पिक मैके का इंटरनेशनल कन्वेंशन इस बार विश्वेश्वरय्या नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी नागपुर की मेजबानी में आगामी 29 मई से 4 जून तक आयोजित हो रहा है। इस दौरान विश्वभर से आने वाले लगभग 1000 छात्र-छात्राएं और संस्कृतिप्रेमी आश्रम जैसे वातावरण में एक सप्ताह व्यतीत करेंगे। महोत्सव में उन्हें अपनी जीती-जागती संस्कृति से साक्षात्कार का एक अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन हेतु सामरी विद्यालय के छह विद्यार्थी चयनित हुए हैं जो व्याख्याता डॉ. माणिक के सानिध्य में अधिवेशन में प्रतिभागिता निभाएंगे। प्रतिभागियों में कक्षा बारह के मनोहर जटिया, चीनू बैरागी, सिट्टू कँवर, आरती मेघवाल सहित कक्षा दस के रौनक बैरागी और कुलदीप प्रजापत शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह पहला अवसर होगा जब वे किसी बड़े महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत की समृद्ध सांगीतिक विरासत से परिचित होने का यह दुर्लभ मौका है। आयोजन में दर्जनों सिद्धहस्त कलाकार शिरकत करेंगे। कलाकारों में बेगम परवीन सुल्ताना, प्रभा अत्रे, पंडित साजन मिश्रा, पंडित उल्हास केशालकर, ध्रुपद गायक उस्ताद वासिफुद्दीन डागर, गायिका बोम्बे जयश्री,फिल्मकार श्याम बेनेगल, अभिनेता रजित कपूर, सरोद वादक उस्ताद अमज़द अली खान, कठपुतली निर्देशक दादी पदमजी, पंडवानी गायिका तीजन बाई, प्रसिद्द शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिड़े देशपांडे, कबीर गायक प्रहलाद सिंह तिपानिया, भरतनाट्यम नृत्यांगना अलारमेल वल्ली, गायक उस्ताद राशिद खान, वायलिन वादक डॉ एन. राजम, सूफी कव्वाल वारसी ब्रदर्स, गुरुबानी गायक अलंकार सिंह,  नर्तक मार्गी मधु उनमें से कुछ नाम हैं। चयनित प्रतिभागियों हेतु भोजन और आवास की समस्त व्यवस्थाएं नि:शुल्क रूप से की जा रही है। युवा वर्ग में साहित्य, संगीत, कला और अपनी संस्कृति के प्रति समझ और संवेदनशीलता लाने के उद्देश्य से 1977 में डॉ. किरण सेठ द्वारा स्थापित स्पिक मैके सांस्कृतिक आन्दोलन यानी सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ नाम से एक आन्दोलन है जो आज के युवा वर्ग को भारतीय पारम्परिक संस्कृति के मूल रूप से परिचित कराने को प्रतिबद्ध है। विगत 45 वर्षों से स्पिक मैके के द्वारा शास्त्रीय संगीत और नृत्य एवं लोक कला के कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन देश के विभिन्न स्कूल तथा कॉलेजों में होता आ रहा है। गौरतलब है पहली बार सामरी में नवगठित हेरिटेज क्लब ऑफ़ सामरी के छह विद्यार्थी भी हिस्सेदारी करेंगे।
Read More
जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग दिखाए

जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग दिखाए

चित्तौड़गढ़, 22 मई। युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़  एंव विज़न ग्रूप ओफ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार  को विज़न कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्तौड़ विधायक चन्द्रभान सिंह आख्या रहे। विधायक महोदय द्वारा युवाओं से अपने दायित्वों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण एंव समाज कल्याण के कार्यों में आगे रहकर देश का नेतृत्व करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 2047 में हम जिस भारत को देखना चाहते हैं वह मात्र शासन एंव प्रशासन का दायित्व नहीं है वरन…
Read More
तीन तलाक बोलकर भागा पति, पुलिस ने किया मामला दर्ज

तीन तलाक बोलकर भागा पति, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निम्बाहेड़ा कस्बे की रजा कॉलोनी निवासी पीड़िता इरम ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह एक साल पहले 14 जून 2022 को आदर्श कॉलोनी निवासी आजम खान पुत्र मुजिब खान के साथ उदयपुर में हुआ था। पति ने शादी के डेढ़ महीने बाद 28 जुलाई 2022 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता रजा कॉलोनी स्थित अपने पीहर में अलग रह रही थी। एक महीने तक उसके पीहर वाले…
Read More
नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बालिका भीलवाड़ा से दस्तयाब चित्तौड़गढ़। पांच दिन पूर्व आकोला कस्बे से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आकोला थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बहन व दो दोस्तों से मिलकर किया बालिका का अपहरण। नाबालिग लड़की को भीलवाड़ा से दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 14 मई को आकोला पुलिस थाना पर एक नाबालिग लड़की का आकोला निवासी पुष्कर मोची द्वारा अपहरण के मामले में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान के दौरान थानाधिकारी आकोला गोकुल डांगी (उ.नि) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा…
Read More
जयपुर व चित्तौड़गढ़ में खुलेंगे सैटेलाइट अस्पताल

जयपुर व चित्तौड़गढ़ में खुलेंगे सैटेलाइट अस्पताल

- चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के 98 पदों का भी सृजन जयपुर/चित्तौड़गढ़, 15 मई। जयपुर के करबला क्षेत्र (हवामहल) और चित्तौड़गढ़ में सैटेलाइट चिकित्सालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में चिकित्सालय खोले जाने की स्वीकृति दी है। इनके लिए 98 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। दोनों चिकित्सालय में कनिष्ठ विशेषज्ञ के 5 पद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डेन्टल, कनिष्ठ सहायक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,  फार्मासिस्ट, डेन्टल टेक्नीशियन, नेत्र सहायक के 1-1 पद, चिकित्सा अधिकारी व लैब टेक्नीशियन संवर्ग के 4-4 पद, नर्स ग्रेड-प्रथम व…
Read More
बाल वैज्ञानिक भविष्य में देश -दुनिया को अचंभित करेंगें – जाड़ावत

बाल वैज्ञानिक भविष्य में देश -दुनिया को अचंभित करेंगें – जाड़ावत

इंस्पायर अवार्ड की राज्यस्तरीय प्रदर्षनी का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ 12 मई । राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रौन्निति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह जाडावत ने इंस्पायर अवार्ड की राज्यस्तरीय प्रदर्षनी के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्था के इस दौर में खुद को साबित करने का समय है और निसन्देह इस प्रदर्षनी में भागीदारी कर रहे बाल वैज्ञानिक आने वाले समय में देष और दुनिया को अचम्भित करेंगें। राज्यमंत्री श्री जाडावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत की षिक्षा और विषेषकर बालिका षिक्षा को लेकर दूरगामी सोच से राजस्थान की तस्वीर तेेजी से बदली…
Read More
error: Content is protected !!