संभागीय आयुक्त ने भदेसर पंचायत समिति के गांवों कन्नौज और नवाबपुरा का किया अवलोकन
चित्तौड़गढ़, 5 जुलाई। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने बुधवार को भदेसर पंचायत समिति के कन्नौज और आदर्श गांव नवाबपुरा का अवलोकन किया और विकास संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आदर्श गांव नवाबपुरा में साफ सफाई व कचरा निस्तारण व्यवस्था, मैजिक पीट, पेंटिंग एवं रंग रोगन कार्यों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, गांव में सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने तथा कचरे को कचरा पात्र में डालने का आह्वान किया। संभागीय आयुक्त और…
