चित्तौड़गढ़ : दिव्यांगों ने साइकिल रैली के माध्यम से दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश
उदासीन मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करें - जिला निर्वाचन अधिकारी चित्तौड़गढ़, 19 नवंबर। विधानसभा चुनाव में आधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत रविवार को दिव्यांग मतदाताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बना कर तथा ट्राई साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया । दिव्यांगों की ट्राई साइकिल रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग…
