Breaking News

बाबा साहेब की सामाजिक न्याय की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है सरकार: ऊर्जा राज्यमंत्री

बाबा साहेब की सामाजिक न्याय की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है सरकार: ऊर्जा राज्यमंत्री

ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर पहुंचे उदयपुर, विविध आयोजनों में लिया भाग डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उदयपुर, 14 अप्रेल। प्रदेश  के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विविध कार्यक्रमों में भाग लिया। नागर सोमवार सुबह ने कोर्ट चैराहा पर बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सिरकत की। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहेब का योगदान सर्व विदित है। उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा को लेकर संविधान में प्रावधान किए, ताकि…
Read More
केशव रक्त पेढी का रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

केशव रक्त पेढी का रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

45 यूनिट रक्तदान  उदयपुर, 13 मार्च। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास द्वारा संचालित "केशव रक्त पेढी" का रक्तदान कार्यक्रम बेकनी पुलिया स्थित जेठानंद हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुआ। इसमें समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने 45 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। समाज सहायतार्थ, भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास का सेवा विभाग समय समय पर रक्तदान के कार्यक्रम करता रहता है। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष हेमेंद्र श्रीमाली, सचिव पंकज पालीवाल एवं वनवासी कल्याण आश्रम के गोपाल कुमावत समेत वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read More
बीसीआई की तीन विंग्स की अलग-अलग स्थानों पर हुई वर्क प्लेस विज़िट आयोजित : मुकेश माधवानी

बीसीआई की तीन विंग्स की अलग-अलग स्थानों पर हुई वर्क प्लेस विज़िट आयोजित : मुकेश माधवानी

व्यापारिक सीख और आपसी सहयोग पर रहा फोकस उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की चार्टर, बीसीआई युवा और बीसीआई जयपुर ने शनिवार को अपने-अपने शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर वर्क प्लेस विज़िट का आयोजन किया। इन विज़िट का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, अनुभव साझा करने और आपसी व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था। उदयपुर में बीसीआई चार्टर इकाई की वर्क प्लेस विज़िट सवीना-सीए सर्कल रोड स्थित बाबूजी जोधपुर पैलेस पर आयोजित की गई। यह प्रतिष्ठान होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना…
Read More
नव पद ओली आराधना समारोह पूर्वक संपन्न

नव पद ओली आराधना समारोह पूर्वक संपन्न

परणा,स्वागत,अभिनंदन अगली ओली की घोषणा उदयपुर। सेक्टर 3-महावीर जन्म कल्याणक के साथ-साथ नवपद ओली की आराधना का समापन आज हो गया। नवकार के नव पदों का स्मरण मात्र से मानव मात्र को दुखों से मुक्ति मिलती है। यह वर्ष में दो बार कराई जाती है। हमारे विशेष संवाददाता को यह बात बता रहे थे श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंद जैन,उन्होंने कल बताया कि चैत्र मास की यह ओलीजी संपन्न होगी।इस संवाददाता से बात करते हुए समारोह के संयोजक जीवन सिंह मेहता ने बताया कि आज इस नवपद ओली के आयोजन सहयोगी श्रीमती रेणु-विनोद जैन परिवार थे जिनका श्री संघ की…
Read More
मेवाड़ टॉक फेस्ट 3.1 में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ साहित्यिक संवाद – हनु प्रज्ञा प्रबंधन

मेवाड़ टॉक फेस्ट 3.1 में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ साहित्यिक संवाद – हनु प्रज्ञा प्रबंधन

हनुमान जी से सीखें स्वाभिमान व अभिमान की बारीकी : अंशु हर्ष तकनीक, प्रबंधन व सेवा भाव में आदर्श है हनुमान : चन्द्रेश उदयपुर,13 अप्रैल। मेवाड़ टॉक फेस्ट, अखिल भारतीय साहित्य परिषद व राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को साहित्यिक संवाद "हनु प्रज्ञा प्रबंधन" का आयोजन हुआ। 'महाभारत के हनुमान' पुस्तक के लेखिका अंशु हर्ष व 'वर्तमान में हनुमान' में लेखक चन्द्रेश टेलर से संवाद किया। लेखिका अंशु हर्ष ने कहा कि युवाओं को स्वाभिमान और अभिमान की बारीक रेखा को हनुमान से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान…
Read More
जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106 वीं बरसी : शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106 वीं बरसी : शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उदयपुर ,13 अप्रैल 2025 रविवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर शहीद स्मारक टाउन हॉल पर राजस्थान कांग्रेस के महासचिव प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मोन रखा गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। शर्मा ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि आजादी हमें कितने बलिदानों के बाद मिली है, और हमें इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है! आज की पीढ़ी को यह याद दिलाना अत्यंत आवश्यक है की स्वतंत्रता कितने बलिदानों…
Read More
पूर्व मेजर जनरल डॉ. जीडी बक्शी का किया सम्मान

पूर्व मेजर जनरल डॉ. जीडी बक्शी का किया सम्मान

युवा कोई भी पेशा चुने, अपनी भारतीय , संस्कृति, सभ्यता, परम्परा व नैतिक मूल्यों को न भूले - जीडी बक्शी उदयपुर 13 अप्रेल / भारतीय  सेना के पूर्व अधिकारी एवं लेखक डॉ. जी.डी. बक्शी के उदयपुर प्रवास के दौरान रविवार को राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बक्शी से शिष्टाचार भेंट कर उनका उपरणा एवं प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की प्रतिमा दे सम्मान किया। प्रो. सारंगदेवोत ने डॉ. बक्शी को आने वाले समय में विद्यापीठ आने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर डॉ. बक्शी ने कहा कि युवा कोई भी पेशा…
Read More
मालवीय लोहार समाज, उदयपुर शहर (चोखला) के चुनाव सम्पन्न

मालवीय लोहार समाज, उदयपुर शहर (चोखला) के चुनाव सम्पन्न

उदयपुर। मालवीय लोहार समाज, उदयपुर शहर (चोखला) की कार्यकारिणी के चुनाव मालवीय लोहार समाज के घण्टाघर स्थित भगवान रूपनारायण मंदिर पर सम्पन्न हुए। 58% मतदान के साथ कुल 322 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री पद पर एक-एक ही नामांकन होने पर कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश लोहार व सूचना एवं प्रसांरण मंत्री पद पर चन्द्र प्रकाश गोराणा  को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे: अध्यक्ष पद पर चम्पालाल लोहार, उपाध्यक्ष पद पर राजीव लोहार, महामंत्री पद के दीपक गोराणा निर्वाचित हुए। समाज के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं…
Read More
नगर निगम परिसर में होगी श्रद्धांजलि सभा, रैली निकलेगी

नगर निगम परिसर में होगी श्रद्धांजलि सभा, रैली निकलेगी

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह आज से अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी और लाइव डेमो रहेंगे आकर्षण उदयपुर, 13 अप्रेल। नगर निगम उदयपुर के अग्निशमन विभाग द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 14 अप्रेल से होगा। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में सुबह 10 बजे जिला कलक्टर नमित मेहता की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा एवं जागरूकता रैली का आयोजन होगा। इसके पूर्व फायर फाइटिंग उपकरणों की प्रदर्शनी और लाइव डेमो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दिवंगत फायर फाइटर्स को पुष्पाजंलि, रखेंगे मौन मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि 14 अप्रेल को अग्निशमन सुरक्षा दिवस के साथ अग्नि…
Read More
नाथ रावल खड़क चोखला नवयुवक मण्डल की बैठक

नाथ रावल खड़क चोखला नवयुवक मण्डल की बैठक

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध गोदावरी धाम के उद्यान में नाथ रावल नवयुवक मंडल खड़क चौखला की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक विचार विमर्श करते हुए आगामी माह की 12 तारीख को पहली बार तहसील स्तर पर गोरख प्राकट्योत्सव पर्व का आयोजन करने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया साथ ही उस दिन सामूहिक रूप से रैली एवं जुलूस निकालने का भी तय किया गया। इस पर्व को भव्य रूप देने के लिए समाज के बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में समाज में…
Read More
error: Content is protected !!