सांसद मन्नालाल रावत के प्रयास लाये रंग: 464 किमी डामरीकरण सड़क से जुड़ेंगे 195 गांव
उदयपुर संसदीय क्षेत्र में उदयपुर जिले के 136 गांव और सलूम्बर के 59 गांव जुड़ेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तीन साल में 195 गांव जुड़ेंगे डामरीकरण सड़क से: सांसद रावत उदयपुर, 15 अप्रैल। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 195 गांवों के डामरीकरण सड़क के प्रस्ताव भारत सरकार से स्वीकृत करवाकर क्षेत्रवासियो को लाभान्वित किया है। इनमें उदयपुर जिले के 136 एवं सलूम्बर जिले के 59 गांव शामिल हैं। उदयपुर जिले में बडगांव ब्लॉक के 4 गांवों में कुल 03.05 किमी, देवला ब्लॉक के 7 गांवों में 20.64 किमी, गिर्वा ब्लॉक…
