व्यापारिक सीख और आपसी सहयोग पर रहा फोकस
उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की चार्टर, बीसीआई युवा और बीसीआई जयपुर ने शनिवार को अपने-अपने शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर वर्क प्लेस विज़िट का आयोजन किया। इन विज़िट का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, अनुभव साझा करने और आपसी व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था।
उदयपुर में बीसीआई चार्टर इकाई की वर्क प्लेस विज़िट सवीना-सीए सर्कल रोड स्थित बाबूजी जोधपुर पैलेस पर आयोजित की गई। यह प्रतिष्ठान होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को किसी एक सदस्य के कार्यस्थल पर विज़िट आयोजित करती है। संस्थापक मुकेश माधवानी ने उपस्थित सदस्यों को मिठाइयों और व्यंजनों की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। निदेशक बाबू सिंह राजपुरोहित ने होटल की विशेषताओं और सुविधाओं से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर रामरतन डाड , रमेश कुमार पहलवानी , देवेन्द्र करीर, एकार्थ पुरोहित, हेमंत पुरसानी , रवि वीरवानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बीसीआई के उपाध्यक्ष दिलीप बालचंदानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आपसी मेलजोल नहीं, बल्कि एक-दूसरे से सीखकर व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
उदयपुर में ही बीसीआई युवा इकाई की वर्क प्लेस विज़िट पूनम पालीवाल के न्यू भूपालपुरा स्थित प्रतिष्ठान अदित स्टोर्स पर आयोजित की गई। यहां उपस्थित सदस्यों ने खुदरा व्यापार के संचालन, ग्राहकों की पसंद-नापसंद और नवीनतम व्यापारिक विचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर वेदांत सिंह सोलंकी, चिन्मय वैरागी, देवांशु देपाल, दिग्विजय राजक और रतन एस. टांक उपस्थित रहे।
वहीं, जयपुर में बीसीआई जयपुर इकाई की वर्क प्लेस विज़िट हिम्मत सिंह नाथावत के प्रतिष्ठान जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस पर आयोजित की गई। इस दौरान सदस्यों ने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़ी सेवाओं, नवाचारों और विस्तार योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस विज़िट में राजेन्द्र गोयल, प्रेमानंद शर्मा, संदीप रैका, डॉ. मनु गांडा, डॉ. लोकेश गोयल, अविष्णा सियानी, अजय शर्मा और प्रवीण बुडानिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बीसीआई की तीन विंग्स की अलग-अलग स्थानों पर हुई वर्क प्लेस विज़िट आयोजित : मुकेश माधवानी
